गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्किल गैप स्टडी रिपोर्ट का किया विमोचन, निवेशकों की जरूरत के अनुसार तैयार होंगे कुशल युवा

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्किल गैप स्टडी रिपोर्ट का किया विमोचन, निवेशकों की जरूरत के अनुसार तैयार होंगे कुशल युवा

हरियाणा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। युवाओं को सही दिशा देने में स्किल गैप रिपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में हरियाणा स्टेट एवं 23 जिला की स्किल गैप स्टडी रिपोर्टों का विमोचन किया है। बदलती तकनीक के साथ कौशल विकास की गति बनाए रखना बहुत जरूरी है।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय में रिपोर्ट का विमोचन किया।
  • उद्योगों की जरूरत और युवाओं के कौशल के बीच तालमेल स्थापित होगा।
  • आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों को उद्योगों से जोड़ा जाएगा।

युवाओं का भविष्य और स्किल गैप रिपोर्ट

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल इस प्रतिभा को सही दिशा देने की है। आज जारी की गई हरियाणा स्टेट स्किल गैप स्टडी तथा प्रत्येक जिले की स्किल गैप स्टडी रिपोर्ट इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के केंद्र में प्रदेश के युवाओं का भविष्य है। इसमें उद्योगों की जरूरत, प्रत्येक जिले की प्रतिभा एवं क्षमता का आकलन किया गया है। युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर देने का आकलन किया गया है।

ग्लोबल स्तर पर मजबूत हुई हरियाणा की पहचान

उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं के टैलेंट, साहस, परिश्रम और मेहनत ने प्रदेश की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है। ऐसे में यह रिपोर्ट युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने में मदद करेगी। यह रिपोर्ट युवाओं को उद्योग की जरूरत के अनुरूप कौशल से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह बात उन्होंने गुरुवार को सेक्टर 51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय में कही। यहाँ हरियाणा राज्य कौशल अंतराल अध्ययन तथा 23 जिला कौशल अंतराल रिपोर्टों का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अतिथि

कार्यक्रम में हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल हुए। सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ फिस्कल मैनेजमेंट के महानिदेशक डॉ राज नेहरू भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

निवेशकों की मांग के अनुसार युवाओं को करना होगा तैयार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश-दुनिया के निवेशक हरियाणा में निवेश के लिए इच्छुक हैं। प्रदेश में लगातार नई-नई इंडस्ट्री स्थापित हो रही हैं। ऐसे में सरकार की यह जिम्मेदारी है कि निवेशकों की बदलती जरूरत के अनुरूप युवाओं को कुशल बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना, स्किल डेवलपमेंट और मेक इन इंडिया जैसे प्रयासों को गति दी है। वहीं हरियाणा ने भी औद्योगिकीकरण की दिशा में तेजी से प्रगति की है।

आधुनिक तकनीक और नए क्षेत्रों में प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर और ईवी जैसे क्षेत्रों में तेजी से बदलाव हो रहा है। इसलिए युवाओं को नई तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षित करना बहुत जरूरी है।

इसी दिशा में आईटीआई और पॉलिटेक्निक को उद्योगों से जोड़ा जा रहा है। उनकी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक को शामिल किया जा रहा है।

रोजगार के नए अवसर होंगे उपलब्ध

स्किल गैप स्टडी रिपोर्ट उद्योगों की जरूरत और युवाओं के कौशल के बीच बेतर तालमेल स्थापित करेगी। इससे निवेशकों को आवश्यक कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होंगे।

प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

पोर्टल का निर्माण और आईटीआई-पॉलिटेक्निक से जुड़ाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला-वार स्किल गैप रिपोर्ट हर जिले की औद्योगिक क्षमता के अनुरूप युवाओं के लिए उपयुक्त कौशल विषयों की योजना बनाने में सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट का अध्ययन आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों और उद्योगों के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया जाना चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि एक ऐसा पोर्टल बनाया जाए जिस पर प्रत्येक उद्योग को किस प्रकार के और कितने कुशल युवाओं की आवश्यकता है, इसकी जानकारी उपलब्ध हो। इस पोर्टल को सभी आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के साथ लिंक किया जाए।

गुरुग्राम और पंचकूला में एआई हब का निर्माण

इससे नई-नई इंडस्ट्री की मांग का पता चलेगा और उसी के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय बहुत तेजी से बदल रहा है और उसी गति से कौशल विकास के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और पंचकूला में एआई हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। नई तकनीक के अनुरूप युवाओं को तैयार करना बेहद जरूरी है।

Share:

Comments

Leave a comment