हरियाणा रोडवेज ने चरखी दादरी से चंडीगढ़ के लिए शुरू की बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग और रूट

SAHAB RAM4 October 20261 min read0 viewsचरखी दादरी
हरियाणा रोडवेज ने चरखी दादरी से चंडीगढ़ के लिए शुरू की बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग और रूट

हरियाणा के चरखी दादरी से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन चरखी दादरी डिपो ने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये बस सेवा शुरू की है।

इससे चरखी दादरी, पानीपत, समेत आसपास के कई जिलों के यात्रियों को फायदा मिलेगा और सफर करने में सुविधा मिलेगी। बस चरखी दादरी से चंडीगढ़ (वाया पानीपत) जाएगी।

हरियाणा रोडवेज की बस का समय सारणी इस प्रकार है:

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

दादरी से चंडीगढ़ (Sector 17)

मार्ग- कलानौर, #रोहतक, #गोहाना, #पानीपत, #करनाल, #अम्बाला

दादरी से प्रस्थान: सुबह 6:15 बजे

कलानौर से: सुबह 7:00 बजे

रोहतक से: सुबह 7:50

गोहाना से: सुबह 8:25 बजे

पानीपत से: सुबह 9:15

चंडीगढ़ (Sector 17) पहुंच जाएगी दोपहर 1:20 बजे तक

वापसी: चंडीगढ़ (Sector 17) से नारनौल (वाया NH 152D)

मार्ग- अम्बाला शहर, NH152D

चंडीगढ़ (सेक्टर 17) से प्रस्थान: दोपहर 2:00 बजे

अम्बाला शहर से: दोपहर 3:30 बजे

दादरी (शमसपुर कट) से: शाम 7:45 बजे

नारनौल आगमन: रात 9:20 बजे तक

यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि समय का ध्यान रखें और सुरक्षित सफर का आनंद लें।

Share:

Comments

Leave a comment