हरियाणा रोडवेज ने गुरुग्राम से सिरसा के लिए शुरू की AC बस, यहां देखें टाइमिंग

हरियाणा के गुरुग्राम से हिसार- सिरसा जाने वालें यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य परिवहन गुरुग्राम(Haryana Roadways)ने सिरसा के लिए एसी बस सेवा (AC Bus Sarvice) शुरू कर दी है।
ये एसी बस गुरुग्राम से हिसार होते हुए सिरसा पहुंचेगी। वाया :- बसई, झज्जर, महम, हाँसी, हिसार, अग्रोहा मोड़, फतेहाबाद, सिरसा। इससे हिसार, सिरसा से गुरुग्राम आने- जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा और सफर आसान होगा। बस की टाइमिंग और रूट की पूरी जानकारी यहां दी गई है। हिसार से गुरुग्राम का किराया 299 रुपये तय किया गया है।
टाइम टेबल :-👇🏻
गुडगांव से - 09:50 pm
सिरसा आगमन शाम 03:15 pm
वापसी टाइम -टेबल :-👇🏻
सिरसा से - 05:15 pm
हिसार से शाम 07:15 pm.
गुडगाँव आगमन लगभग 10:30 pm
••••••••••••••••••••••••••••
समय सारणी में थोड़ा बहुत परिवर्तन संभव है 🙏इसलिए यात्रा करने से पहले समय जरूर देख लें।