हरियाणा में 25 हजार वीआईपी ने डाउनलोड किया अभेद्य सुरक्षा ऐप

हरियाणा में 25 हजार वीआईपी ने डाउनलोड किया अभेद्य सुरक्षा ऐप

हरियाणा पुलिस द्वारा धमकी व फिरौती मांगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक मोबाइल एप शुरू किया गया है। इस मोबाइल एप का नाम ‘अभेद्य’ है। इस एप के माध्यम से अब तक 25 हजार लोग सिक्योरिटी कवर ले चुके हैं। इनमें बहुत से वीआईपी, कारोबारी, उद्योगपति तथा राजनीतिक व्यक्ति शामिल हैं।

  • सभी जिलों के थाना प्रभारी धमकी के आशंकित व्यक्तियों की पहचान करेंगे।
  • यह एप गूगल प्ले स्टोर पर ओपन उपलब्ध नहीं है।
  • इस एप को डाउनलोड करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक से संपर्क करना होगा।

हरियाणा में कब और क्यों लॉन्च हुआ अभेद्य एप

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हरियाणा में आए दिन जान से मारने की धमकी देने तथा फिरौती मांगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा 21 मार्च 2026 को मोबाइल एप ‘अभेद्य’ लांच किया गया था। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर ओपन उपलब्ध नहीं है। इसे संबंधित जिले के एसपी के निर्देश पर किसी व्यक्ति के फोन में अपलोड करवाया जाता है।

पुलिस महानिदेशक की रिव्यू बैठक और निर्देश

हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस एप की रिव्यू बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में इस ऐप को 25 हजार से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। डीजीपी ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे थाना स्तर पर ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें। इन व्यक्तियों को फिरौती या अन्य आपराधिक धमकियां मिलने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों को इन लोगों को ‘अभेद्य’ ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय और वर्चुअल नंबरों से आने वाली कॉल के संबंध में सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

ऐप का उपयोग और तकनीकी विशेषताएं

इस एप को डाउनलोड करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक से संपर्क करना होगा। संपर्क करने के उपरांत उसे अधिकृत एक्सेस प्रदान किया जाएगा। यह ऐप एंड्रॉयड एवं एप्पल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। डीजीपी ने ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘अभेद्य’ एप अज्ञात और संदिग्ध नंबरों से आने वाली कॉल्स और संदेशों की पहचान करता है। यह एप उन कॉल्स और संदेशों को उपयोगकर्ता तक पहुंचने से पहले ही रोक देता है। यह विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय, वर्चुअल और अनसेव्ड नंबरों की निगरानी करता है। संदिग्ध पाए जाने पर यह एप कॉल को स्वत: रिजेक्ट कर देता है और नंबर को ब्लॉक कर देता है।

Share:

Comments

Leave a comment