हरियाणा से जल्द होगी मानसून की विदाई, 25 सितंबर तक मौसम रहेगा खुश्क और तापमान में होगी हल्की बढ़ोतरी

हरियाणा से जल्द होगी मानसून की विदाई, 25 सितंबर तक मौसम रहेगा खुश्क और तापमान में होगी हल्की बढ़ोतरी

हरियाणा में मानसून की सक्रियता अब कम होने लगी है और इसके जल्द विदा होने के संकेत मिल रहे हैं। हवाओं की दिशा बदलने से मानसून की सक्रियता में कमी की संभावना जताई जा रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 19 सितंबर से मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलौदी और खाजूवाला तक पहुंच गई है।

राजस्थान में एंटीसाइक्लोन बनने का असर

राजस्थान के ऊपर एंटीसाइक्लोन बनने से हवाओं की दिशा पुरवाई से पश्चिमी होने की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हवाओं में बदलाव के चलते मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा दक्षिण की ओर मध्य भारत की तरफ खिसक सकती है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

25 सितंबर तक मौसम रहने की संभावना

इससे हरियाणा में मानसून की सक्रियता में कमी आने के साथ इसकी जल्द वापसी की संभावना बन रही है। इसी के चलते अगले पांच दिनों यानी 25 सितंबर तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील, लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और बीच-बीच में हल्के बादल दिखाई देने की संभावना रहेगी, लेकिन बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के आसार हैं।

वातावरण में नमी घटने से मिलेगी उमस से राहत

वातावरण में नमी की मात्रा कम होने से उमस में कमी आएगी। वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ लोगों को दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास हो सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment