हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने गुरुग्राम में किया पुलिस स्टेशन का उद्घाटन

हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने गुरुग्राम में किया पुलिस स्टेशन का उद्घाटन

पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में मीडिया एवं आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका -डीजीपी सिंघल

डीजीपी अजय सिंघल ने नवनिर्मित पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 का किया उद्घाटन

पुलिस और जनता के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल सोमवार को गुरुग्राम दौरा पर पहुंचे

लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों की तैयारियों का लिया जायजा, प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद

फतह सिंह उजाला /गरुग्राम /28 सितंबर 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल सोमवार को गुरुग्राम के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, पुलिसकर्मियों के कल्याण तथा आमजन के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने मीडिया के विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था तथा पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में मीडिया एवं आमजन के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।

पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों से किया संवाद

पुलिस महानिदेशक पुलिस लाइन्स, गुरुग्राम पहुंचे, जहां कम्युनिटी हॉल में आयोजित वेलफेयर मीटिंग के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों, कल्याण, सुविधाओं तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी मुलाकात की और उनकी अपेक्षाओं एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने HPHC गेस्ट हाउस में पुलिसकर्मियों के परिवारों से बातचीत करते हुए पुलिस बल के साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण को भी महत्वपूर्ण बताया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया

गुरुग्राम पहुंचने पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल का पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। पश्चात उन्होंने पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 की नवनिर्मित इमारत का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त गुरुग्राम शिबास कबिराज सहित सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक ने नवनिर्मित थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिसिंग से संबंधित सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ला एंड ऑर्डर कंपनियों की तैयारियों का जायजा

पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में ला एंड ऑर्डर कंपनियों द्वारा विशेष डेमो प्रस्तुत किया गया। पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न कंपनियों की तैयारियों, अनुशासन एवं कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। इस प्रदर्शन में ईस्ट, वेस्ट, साउथ, मानेसर, मुख्यालय तथा महिला लॉ एंड ऑर्डर कंपनी के जवानों ने भाग लिया। डेमो के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैयारियों एवं समन्वय का प्रदर्शन किया गया।

अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था पर अहम बैठक

पुलिस महानिदेशक ने कमिश्नरेट कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस आयुक्त, सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में गुरुग्राम की वर्तमान पुलिसिंग व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को प्रभावी पुलिसिंग, बेहतर समन्वय तथा नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी एवं संवेदनशील निवारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्रबुद्ध नागरिकों से भी किया संवाद

पुलिस महानिदेशक ने ट्रैफिक पुलिस टावर में गुरुग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ भी संवाद किया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा तथा पुलिस-जनसहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। श्री अजय सिंघल ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग केवल पुलिस बल के प्रयासों से ही नहीं, बल्कि नागरिकों के सहयोग एवं सहभागिता से भी मजबूत होती है। उन्होंने पुलिस एवं समाज के बीच निरंतर संवाद और विश्वास को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

संवाद एवं समन्वय की मजबूती पर विशेष जोर

पुलिस महानिदेशक का गुरुग्राम दौरा पुलिसिंग के विभिन्न आयामों की समीक्षा एवं जमीनी स्तर पर संवाद को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ हुए संवाद का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाना रहा। गुरुग्राम पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक के दौरे के दौरान निर्धारित सभी कार्यक्रमों का सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment