हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा एक्शन, गुरुग्राम में 2 अधिकारियों को किया सस्पेंड

SAHAB RAM2 October 20261 min read0 viewsहरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा एक्शन, गुरुग्राम में  2 अधिकारियों को किया सस्पेंड

हरियाणा में गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारियों (RO) को सस्पेंड किया है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों पर बड़ा एक्शन लेते हुए सीएम ने दो अधिकारियों गुरुग्राम नॉर्थ की आरओ आकांक्षा और साउथ के आरओ मुकुल कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए है। बोर्ड चेयरमैन की ओर से सस्पेंशन लेटर जारी कर दिए गए है।

दरअसल मुख्यमंत्री नायब सैनी आज शुक्रवार को गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान मीटिंग में सीएम के सामने विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWA) और स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायतें रखी गई।

शिकायत में बताया गया कि 'कई सोसाइटियों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के रखरखाव की व्यवस्था खराब है। सोसाइटियों में एसटीपी बंद पड़े हैं और टैंकरों के जरिए गंदा पानी नालों व खाली जगहों पर डाला जा रहा है। शहर में प्रदूषण रोकने में लापरवाही हो रही है और शिकायत करने के बावजूद भी RO कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते'।

आज शुक्रवार को बैठक में जब सीएम के सामने ये शिकायतें आई तो उन्होनें तुरंत एक्शन लिया। सीएम ने लापरवाही बरतने पर दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। सीएम के आदेश के बाद गुरुग्राम नॉर्थ की आरओ आकांक्षा और साउथ के आरओ मुकुल कुमार पर एक्शन हुआ और उनके सस्पेंशन लेटर जारी कर दिए गए है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment