हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 7 आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों के किए तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में रविवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत कई जिलों में डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
आईपीएस अधिकारियों के नए पदभार
सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, आईपीएस राजेश कुमार को एसपी कानून व्यवस्था पंचकूला का कार्यभार सौंपा गया है। राजेश कुमार इसके साथ ही एसटीएफ पंचकूला के एसपी और सोशल आउटरीच कार्यक्रम के एसपी का कार्यभार भी साथ में संभालेंगे। कई जिलों में पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी के पदों पर भी बदलाव किए गए हैं। मानेसर की डीसीपी प्रबिना को एसपी जीआरपी अंबाला छावनी नियुक्त किया गया है। डीसीपी क्राइम फरीदाबाद राजेश मोहन को अब डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद बनाया गया है। डीसीपी यातायात गुरुग्राम प्रतीक गहलोत को डीसीपी मानेसर के साथ कमांडेंट चतुर्थ बटालियन मानेसर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डीसीपी ईस्ट सोनीपत आयुष यादव को डीसीपी साउथ गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। डीसीपी यातायात फरीदाबाद जयबीर सिंह को डीसीपी क्राइम फरीदाबाद बनाया गया है। डीसीपी क्राइम सोनीपत नरेंद्र सिंह को एसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, एचपीएस अधिकारियों में ऊषा देवी को एसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय एवं एसपी सोशल आउटरीच बनाया गया है। जितेंद्र गहलावत को डीसीपी गोहाना के साथ डीसीपी क्राइम सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हितेश यादव को डीसीपी बल्लभगढ़ और रमेश गुलिया को एसीपी बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है। राजीव मिगलानी को डीएसपी जींद, दिनेश कुमार को डीएसपी हांसी और कंवलजीत सिंह को डीएसपी यमुनानगर लगाया गया है। नवीन संधू को एसीपी झज्जर, गुलाब सिंह को डीएसपी होमगार्ड और विपन कादियान को एसीपी सोनीपत बनाया गया है। विपिन कुमार अहलावत को डीएसपी जींद, प्रदीप सिंह को डीएसपी पानीपत और भारतेंद्र कुमार को डीएसपी पलवल नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार को एसीपी गुरुग्राम, मनोज कुमार को स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय और अभिलक्ष जोशी को डीएसपी बराड़ा लगाया गया है। विकास कुमार को डीएसपी एचएसईएनबी मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य एचपीएस अधिकारियों की तैनाती
इसी प्रकार प्रियांशु दीवान को एसीपी फरीदाबाद बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह को डीएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र सिंह श्योराण को भी डीएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय भेजा गया है। वीरेंद्र शर्मा को डीएसपी अंबाला बनाया गया है और उनके संबंध में रोहतक के लिए जारी पूर्व के आदेश वापस ले लिए गए हैं। हरदीप सिंह को डीएसपी कैथल और अक्ष्य कुमार को डीएसपी फिरोजपुर झिरका लगाया गया है। अमित कुमार को डीएसपी यातायात हाईवे करनाल, राज सिंह को डीएसपी ईआरएसएस मुख्यालय और अजीत सिंह को डीएसपी आईटी सेट मुख्यालय नियुक्त किया गया है। नायब सिंह को डीएसपी एटीएस मुख्यालय और मीना कुमारी को स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। ऋषिकांत को डीएसपी नारनौल, महेश कुमार को स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय और दिनेश कुमार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय भेजा गया है। राजपाल को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय लगाया गया है। राजेश कुमार लोहाना को डीएसपी रोहतक, नरेंद्र कुमार को डीएसपी हांसी और सुरेश कुमार को डीएसपी कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है। गुरविंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार और मलकीत सिंह को सीआईडी मुख्यालय में लगाया गया है। अनिल कुमार को डीएसपी प्रथम बटालियन अंबाला शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।