हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने दिए निर्देश

हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने दिए निर्देश

चंडीगढ़, 21 सितंबर। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के 250 पीएम श्री स्कूलों को विशेष रूप से लाइब्रेरी, ग्रीन कैंपस, डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (लैब) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन विद्यालयों की लाइब्रेरी में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे विद्यालय और इसके तहत यह सभी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने की उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

शिक्षा मंत्री ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्कूलों के कायाकल्प, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजकीय स्कूलों के कायाकल्प का कार्य एक तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों और शैक्षणिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हरियाणा को खेल का हब बनाने का लक्ष्य

खेलों के क्षेत्र में हरियाणा की महान उपलब्धियों का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा देश में 'खेलों का हब' है और यहां की माटी ने देश को वैश्विक स्तर पर कई नामी खिलाड़ी दिए हैं। राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य यह है कि वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए और अधिक से अधिक पदक जीत सकें। इस उद्देश्य के साथ खेल गतिविधियों का विस्तार स्कूलों में किया जा रहा है ताकि बच्चों को शुरुआत से ही बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment