हरियाणा में फिर बढ़ी गर्मी, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट

SAHAB RAM3 October 20261 min read0 viewsहरियाणा
हरियाणा में फिर बढ़ी गर्मी, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट

अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। लेकिन हरियाणा में अभी तक भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। बारिश न होने के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। प्रदेश में 6 अक्टूबर से मौसम में बदलाव दिखेगा और फिर 7-8 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं होने से मौसम में नमी और बादलों का प्रभाव कम रहा, जबकि दिन में धूप निकलने के कारण प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

आज कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश ?

आज के मौसम की बात करें तो बारिश के कोई आसार नहीं है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप से गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी।

लेकिन 6 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद 7 और 8 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment