तरावड़ी में युवा नेता हरमनदीप सिंह ने जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की मांग का किया समर्थन

तरावड़ी में युवा नेता हरमनदीप सिंह ने जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की मांग का किया समर्थन

रोहित लामसर /03 सितंबर  2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

तरावड़ी में युवा नेता हरमनदीप सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिन की पैरोल देने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने इसे एक सराहनीय पहल बताया है।

युवा नेता हरमनदीप सिंह ने कहा कि लंबे समय से जेल में बंद हवारा की बुजुर्ग और बीमार मां की हालत गंभीर है। ऐसे में मानवीय आधार पर उन्हें अपनी मां से मिलने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की सिफारिश की है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

राजनीतिक नहीं मानवीय दृष्टिकोण

हरमनदीप सिंह ने कहा कि यह मामला राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के आधार पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जगतार सिंह हवारा पिछले करीब 31 वर्षों से जेल में बंद हैं। उनकी मां वृद्धावस्था और बीमारी से जूझ रही हैं तथा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि पैरोल मंजूर होती है तो पंजाब में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित स्तर पर इस मानवीय पहल पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

सिमरनजीत सिंह मान के प्रयासों की सराहना

युवा नेता हरमनदीप सिंह ने कहा कि अकाली दल (मान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान भी लंबे समय से जगतार सिंह हवारा की रिहाई और उन्हें मानवीय आधार पर राहत दिए जाने की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हवारा की बुजुर्ग एवं बीमार मां की स्थिति को देखते हुए उनके बेटे से मुलाकात की मांग लगातार उठाना एक संवेदनशील मुद्दा है।

Share:

Comments

Leave a comment