गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे दो श्रमिक, एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे दो श्रमिक, एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम /19 सितम्बर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /फतह सिंह उजाला

गुरुग्राम के सेक्टर-113 में एक बड़ा हादसा हो गया है। निर्माणाधीन बिल्डिंग में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान दो युवक 19वीं मंजिल से नीचे गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। दूसरा मजदूर बीच के फ्लोर में अटकने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद कंस्ट्रक्शन साइट पर जमकर हंगामा हुआ है। गुस्साए साथियों ने मौके पर कंपनी के अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।

मृतक और घायल मजदूरों की पहचान

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मृतक की पहचान बिहार के कटिहार निवासी 19 वर्षीय दिलखुश के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूर वासुदेव पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। ये दोनों मजदूर सेक्टर-113 में एम3एम बिल्डर के स्मार्टवल्र्ड प्रोजेक्ट में लेबर का काम करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मजदूरों के गंभीर आरोप और कंपनी का पक्ष

जानकारी के मुताबिक शनिवार को रोजाना की तरह निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान 19वीं मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर गए। मजदूरों का गंभीर आरोप है कि साइट पर सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों को जरूरी सुरक्षा उपकरण जैसे सेफ्टी बेल्ट और हार्नेस आदि उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिस कारण यह हादसा हुआ है। दूसरी तरफ कंपनी अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में हादसा पैर फिसलने से हुआ लगता है।

कंपनी अधिकारियों पर हमला और पुलिस कार्रवाई

हादसे से आक्रोशित साथी मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। मजदूरों ने मौके पर समझाने आए कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों को बंधक बना लिया था। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। गुस्साए मजदूरों ने अधिकारियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया और साइट पर दौड़ा-दौड़ाकर डंडे बरसाए हैं। जब अधिकारी जान बचाकर भागने लगे तो मजदूरों ने उन पर सेफ्टी हेलमेट फेंकना शुरू कर दिया था। हंगामे और घटना की सूचना मिलने पर बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। एसएचओ सुनील ने गुस्साए मजदूरों को समझाकर शांत कराया है और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। थाना प्रभारी सुनील ने बताया है कि मामले में अभी किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस इसे हादसा मानकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के वक्त साइट पर श्रमिकों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम थे और कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई थी।

Share:

Comments

Leave a comment