गुरुग्राम में ताऊ देवीलाल की 113वीं जयंती पर दुष्यंत चौटाला ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है

गुरुग्राम में ताऊ देवीलाल की 113वीं जयंती पर दुष्यंत चौटाला ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है

गुरुग्राम में चौधरी देवीलाल जी की 113वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं जयंती समारोह आयोजित किया गया। भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री, जननायक एवं किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले स्व. चौधरी देवीलाल जी की 113वीं जयंती शुक्रवार को यहां ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मनाई गई।

इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ताऊ देवीलाल जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस कार्यक्रम में जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. के.सी. बांगर, पूर्व विधायक गंगाराम, कर्नल (रिटायर्ड) एस.एस. राठी, ऋषि राज राणा, दलबीर धनकड़, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान, मेघराज यादव एवं डॉ. सौरभ गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

दुष्यंत चौटाला ने अपने संबोधन में ताऊ देवीलाल जी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल जी का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा तथा उनके विचार आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का कार्य करते हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ताऊ देवीलाल जी ने हरियाणा की राजनीति को एक नई पहचान दी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ताऊ देवीलाल जी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और जनसेवा की ऐसी विचारधारा थे। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और जीवनभर समाज के हर वर्ग के सम्मान के लिए संघर्ष किया।

आज का दिन ताऊ देवीलाल जी के संघर्ष और संकल्प को दोहराने का दिन है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज का दिन केवल जयंती मनाने का अवसर नहीं है। इसी अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने 10वें हरियाणा स्टेट गेम्स ऑफ द डेफ में भाग लेने वाले खिलाडि़यों एवं कोचों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी मेहनत तथा जज़्बे को सराहा।

समारोह में गुरुग्राम के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरुग्राम से चेयरमैन दीपचंद, सतबीर लाकड़ा, विद्या सागर, शमशेर डागर, अख्तर अली, डॉ. संदीप कुंडू, डॉ. गगनदीप ओला, राहुल चौहान, मुकेश लक्कड़, दीपक चौहान, सनी कटारिया, विक्रांत कटारिया, दीपक डागर, नागेंद्र डागर, रविन्द्र सिरोहा, प्रहलाद कटारिया, दिशांत ढाना, विक्रम छोकर, दिलबाग महलावत, जयभान ठाकरान, नरेश, मुकेश, प्रदीप, गुलाब पंघाल, अनिल, आशु, गोविंद, हंसराज, प्रताप बोहड़ा आदि मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment