गुरुग्राम पुलिस की त्वरित कार्यवाही, कुछ ही घंटों में बरामद किए तीन मासूम बच्चे

गुरुग्राम पुलिस की त्वरित कार्यवाही 03 मासूम कुछ ही घंटे में बरामद
बच्चों के गुम होने के बाद बच्चों के परिजन काफी परेशान होते रहे
पुलिस ने तीनों बच्चों को बरामद करके उनके परिजनों को सौंपा
बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत दिखाई दी
फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम /04 अक्टूबर 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
गुरुग्राम पुलिस की त्वरित कार्यवाही से बरामद हुए तीन मासूम बच्चे
- वजीराबाद गुरुग्राम के रहने वाले 09 वर्षीय रवि, 07 वर्षीय रक्षित तथा 05 वर्षीय राजन पार्क में खेलने गए थे और वापस नहीं लौटे।
- पुलिस थाना सेक्टर-53 गुरुग्राम पुलिस टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाई।
- पुलिस ने मात्र कुछ ही घंटे में तीनों बच्चों को सकुशल बरामद करके उनके परिजनों को सौंपा।
गुरुग्राम पुलिस की त्वरित कार्यवाही के चलते 03 मासूम बच्चों को कुछ ही घंटे में सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चों के गुम होने के बाद बच्चों के परिजन काफी परेशान होते रहे हैं। पुलिस ने तीनों बच्चों को बरामद करके उनके परिजनों को सौंपा है। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत दिखाई दी है। फतह सिंह उजाला गुरुग्राम 04 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम पुलिस टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता से कार्यवाही की है। पुलिस ने गुम हुए तीन मासूम बच्चों को सकुशल बरामद करके उनके परिजनों को सौंपा है।
कंट्रोल रूम से मिली सूचना और पुलिस की तलाश
बच्चों के गुम होने के बाद बच्चों के परजन काफी परेशान थे। परन्तु पुलिस थाना सेक्टर-53 पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। उनके बच्चों को सकुशल लौटने पर उन्होंने राहत की सांस ली है। पुलिस थाना सेक्टर-53 गुरुग्राम पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया कि वजीराबाद, गुरुग्राम के रहने वाले 09 वर्षीय रवि, 07 वर्षीय रक्षित तथा 05 वर्षीय राजन दिन में करीब 03:00 बजे ताऊ देवी लाल पार्क में खेलने के लिए गए थे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वे वापस घर नहीं लौटे थे।
निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुरू हुई तलाश
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-53 निरीक्षक के प्रबन्धक निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। बच्चों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई तथा हरसंभव प्रयास किए गए थे।
वजीराबाद सब्जी मंडी से बच्चे हुए बरामद
पुलिस टीम की तत्परता, सतर्कता एवं लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप करीब 07:40 बजे शाम तीनों बच्चों को वजीराबाद सब्जी मंडी से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चों को सुरक्षित बरामद करने के बाद थाना सेक्टर-53 पुलिस द्वारा तीनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत दिखाई दी। उन्होंने गुरुग्राम पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। गुरुग्राम पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति अथवा आवश्यकता के समय पुलिस को तुरंत सूचित करें।