गुरुग्राम पुलिस ने इटली की महिला से शादी का झांसा देकर 98 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने इटली की महिला से शादी का झांसा देकर 98 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

इटली निवासी महिला से शादी के नाम पर 98 हजार की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

AI वीडियो बनाने के नाम पर इटली की महिला से रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी

आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करके शादी करने का झांसा दिया

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पीड़िता ने इटली से गुरुग्राम आकर गुरुग्राम पुलिस की पेशेवर कार्यशैली को सराहा

आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया 01 मोबाइल फोन बरामद

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम/ 02 अक्टूबर 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

इटली मूल की एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर और AI वीडियो बनाने के नाम पर 98 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया 01 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पीड़िता ने इटली से गुरुग्राम आकर गुरुग्राम पुलिस की पेशेवर कार्यशैली की सराहना की है।

  • इटली की महिला से शादी का झांसा देकर 900 यूरो यानी लगभग 98 हजार रुपये की ठगी की गई।
  • आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क करके खुद को AI फिल्म क्रिएटर बताया था।
  • पीड़िता ने इटली से गुरुग्राम आकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और लिखित शिकायत दी।
  • साइबर थाना पश्चिम गुरुग्राम की टीम ने आरोपी को सेक्टर-17 गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहचान और ठगी की शुरुआत

जुलाई-2026 में इटली मूल की एक महिला ने इंस्टाग्राम के माध्यम से सहायक पुलिस आयुक्त, साईबर अपराध, गुरुग्राम गौरव फोगाट से संपर्क किया था। महिला ने बताया कि गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से इससे संपर्क किया था। आरोपी ने इसको शादी करने का झांसा दिया तथा AI वीडियो बनाने के नाम पर इससे रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी कर ली। इस संबंध में शिकायतकर्ता दिनांक 28 सितंबर 2026 को इटली से गुरुग्राम पहुंची।

लिखित शिकायत और पैसे भेजने का तरीका

सहायक पुलिस आयुक्त, साईबर अपराध, गुरुग्राम गौरव फोगाट से मुलाकात करके पीड़िता ने एक लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी अखिल मौर्या नामक व्यक्ति से जान-पहचान हुई थी। अखिल ने स्वयं को AI फिल्म क्रिएटर बताते हुए दोस्ती की और इसके साथ शादी करने का झांसा दिया। आरोपी ने अपने काम और AI वीडियो बनाने की बात कहकर इससे रुपयों की मांग की। इसके बाद पीड़िता ने Western Union के माध्यम से 4 अगस्त को 450 यूरो और 10 सितंबर को 450 यूरो भेज दिए। इस प्रकार उक्त व्यक्ति द्वारा इससे कुल 900 यूरो यानी लगभग 98,000 रुपये की ठगी कर ली गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ का खुलासा

पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को काबू किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अखिल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 36 वर्ष और शिक्षा B.Sc. है। यह आरोपी मूल रूप से गांव बहादुरपुर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में यह आरोपी सेक्टर-17, सुखराली, जिला गुरुग्राम, हरियाणा में रह रहा था। आरोपी को 1 अगस्त को सेक्टर-17, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

बेरोजगारी के कारण लालच में आकर की ठगी

आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में टेक्निकल सपोर्ट का काम कर रहा था। जुलाई-2025 में इसकी नौकरी छूट गई थी जिसके बाद यह बेरोजगार हो गया था। इसी दौरान आरोपी ने रुपयों के लालच में इटली की महिला से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और AI वीडियो बनाने के काम में प्रयोग करने के लिए 900 यूरो ट्रांसफर करवाकर ठगी को अंजाम दिया।

बैंक के जरिए राशि ट्रांसफर और मोबाइल बरामदगी

आरोपी ने उपरोक्त राशि इटली की महिला से Western Union के माध्यम से मंगवाई थी। इसके बाद आरोपी ने जिला गुरुग्राम में Muthoot Finance के माध्यम से उक्त राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई थी। बैंक चार्ज कटने के बाद आरोपी को बैंक खाते में 67,297 रुपये प्राप्त हुए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ करते हुए अभियोग में आगामी कार्यवाही की जा रही है।

पीड़िता ने गुरुग्राम पुलिस का किया धन्यवाद

पीड़िता ने इटली से गुरुग्राम आकर गुरुग्राम पुलिस का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उपरोक्त अभियोग में पीड़िता ने गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई तत्पर और प्रभावी पेशेवर कार्यशैली की सराहना की। पीड़िता ने पुलिस टीम की संवेदनशीलता और अच्छे व्यवहार की भी सराहना की। गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिला के अभिवादन को अपनी ड्यूटी समझकर सहजता से स्वीकार किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment