गुरुग्राम में दिल्ली से अवैध रूप से कूड़ा और प्लास्टिक कचरा लाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वाहन बरामद

गुरुग्राम में दिल्ली से अवैध रूप से कूड़ा और प्लास्टिक कचरा लाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वाहन बरामद

दिल्ली से अवैध रूप से कूड़ा-कचरा गुरुग्राम में लाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में पर्यावरण के मुद्दे को लेकर गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कर्यवाही

आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग 04 अपराधिक बावले जज किए गए

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग किए जा रहे कुल 07 वाहन बरामद

फतह सिंह उजाला /गुरुग्राम/04अक्टूबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

गुरुग्राम पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से अवैध रूप से कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक कचरा गुरुग्राम में लाने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली से अवैध रूप से गुरुग्राम में लाया जा रहा था कूड़ा-कचरा।
  • गुरुग्राम पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
  • आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए जा रहे कुल 07 वाहन किए गए बरामद।
  • पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई और मामले की जानकारी

गुरुग्राम में पर्यावरण के मुद्दे को लेकर गुरुग्राम पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई है। आरोपियों के खिलाफ कुल 04 अपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग किए जा रहे कुल 07 वाहन बरामद किए गए हैं।

फतेह सिंह उजाला गुरुग्राम 04 अक्टूबर। पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में गुरुग्राम पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली से अवैध रूप से कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक कचरा गुरुग्राम में लाकर डालने तथा इससे संबंधित अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस थानों में दर्ज मामले और बरामद वाहन

जिला पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना बजघेड़ा में 02 अभियोग दर्ज किए गए हैं। पुलिस थाना उद्योग विहार में 01 अभियोग तथा पुलिस थाना राजेन्द्रा पार्क में 01 अभियोग दर्ज किया गया है। इस प्रकार कुल 04 अभियोग दर्ज किए गए हैं।

उपरोक्त अभियोगों में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों द्वारा कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग किए गए कुल 07 वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहन शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली से कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक कचरा गुरुग्राम में लाकर डालने का कार्य कर रहे थे। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों को रोककर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

अवैध नेटवर्क से जुड़े होने की शुरुआती पूछताछ में जानकारी

प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी दिल्ली से जुड़े एक नेटवर्क के माध्यम से कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक कचरा गुरुग्राम में लाने का कार्य करते थे। गुरुग्राम में लाए गए कूड़े-कचरे से प्लास्टिक को अलग करके उसकी सेग्रीगेशन की जाती थी तथा आगे अन्य स्थानों पर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस द्वारा इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीमें गिरफ्तार किए गए आरोपियों तथा वारदात में प्रयोग किए गए बरामद वाहनों के मालिकों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर रही है। जांच के दौरान जिस वाहन मालिक की संलिप्तता अथवा इस अवैध गतिविधि में किसी प्रकार की भूमिका सामने आती है, तो संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध भी कानून के अनुसार नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अवैध गतिविधि से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस दर्ज अभियोगों में गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य व्यक्तियों, वाहन मालिकों, कूड़ा-कचरा लाने वाले वाहनों तथा प्लास्टिक की सेग्रीगेशन एवं आगे भेजे जाने से संबंधित पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिल्ली से अवैध रूप से कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक कचरा गुरुग्राम में लाने तथा उससे संबंधित गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Share:

Comments

Leave a comment