गुरुग्राम में मार्केट कमेटी का सहायक सचिव 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

गुरुग्राम में मार्केट कमेटी का सहायक सचिव 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सब्जी विक्रेता से मांग रहा था हर महीने पैसे। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुग्राम में की कार्रवाई। आरोपी सुखबीर सिंह मार्केट कमेटी में सहायक सचिव के पद पर है तैनात।

सब्जी मंडी में कारोबार के एवज में मांग रहा था रिश्वत

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने गुरुग्राम में एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान मार्केट कमेटी के सहायक सचिव सुखबीर सिंह को शनिवार को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर एक सब्जी विक्रेता को मंडी में सब्जियां बेचने देने के एवज में हर महीने 10,000 रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी थी जानकारी

शिकायतकर्ता ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। गुरुग्राम में मार्केट कमेटी में सहायक सचिव के पद पर तैनात सुखबीर सिंह द्वारा उसे मंडी में सब्जियां बेचने देने के बदले में हर महीने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस शिकायत के मिलने पर एसीबी ने रिश्वत मांगने के आरोपी मार्केट कमेटी सह-सचिव को रंगे हाथ पकड़ने की पूरी योजना बनाई थी।

एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा आरोपी

कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी सुखबीर सिंह को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम की टीम द्वारा की गई है। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में हाउसिंग बोर्ड विंग हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एचएसवीपी गुरुग्राम के एस्टेट मैनेजर आनंद भी मौजूद रहे थे। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम में नियमों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment