गुरुग्राम में मार्केट कमेटी का सहायक सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार, मंडी में दुकान लगाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

SAHAB RAM4 October 20261 min read0 viewsगुरुग्राम
गुरुग्राम में मार्केट कमेटी का सहायक सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार, मंडी में दुकान लगाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

हरियाणा के गुरुग्राम में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की। यहां खांडसा अनाज मंडी में ACB ने मार्केट कमेटी के सहायक सचिव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गुरुग्राम थाने में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में खांडसा मंडी के एक स्थानीय दुकानदार एसीबी की टीम को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि खांडसा मंडी में दुकान लगाने के एवज में मार्केट कमेटी सहायक सचिव सुखबीर सिंह उससे रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी

मंडी में सब्जियां बेचने और रेहड़ी लगाने के बदले शिकायकर्ता से हर महीने 10 हजार रूपये की मांग कर रहा था। मना करने पर आरोपी उसे परेशान करने लगा। जिसके बाद शिकायकर्ता ने एसीबी को मामले की शिकायत दी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। पूरी योजना के तहत शनिवार को खांडसा मंडी से एसीबी की टीम ने आरोपी सुखबीर सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 इस मामले में एसीबी की एसपी ममता खरब ने बताया कि आरोपी के पास से रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। उसके खिलाफ गुरुग्राम स्थित एसीबी थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सुखबीर सिंह को आज रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment