गुरुग्राम में एचएसएनसीबी टीम ने 15.04 ग्राम एमडीएमए के साथ नाइजीरियन नागरिक को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एचएसएनसीबी की गुरुग्राम यूनिट ने एक नाइजीरियन नागरिक को 15.04 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-53 स्थित साई मंदिर के पास नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए खड़ा था। गुप्त सूचना मिलते ही एचएसएनसीबी टीम ने तत्परता से कार्रवाई की है। गुप्त सूचना मिलते ही टीम मौके पर तुरंत पहुंच गई थी।
नाइजीरियन नागरिक की पहचान और गिरफ्तारी
यूनिट इंचार्ज इन्स्पेक्टर नवीन ने इस मामले में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया की उनकी टीम को पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार एक नाइजीरियन नागरिक अवैध रूप से एमडीएमए की सप्लाई करता है। वह इस समय साई मंदिर, सेक्टर-53 के पास किसी व्यक्ति को नशीला पदार्थ देने के लिए खड़ा था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम बिना देरी किए बताए गए स्थान पर पहुंची। मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार एक व्यक्ति की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर तुरंत काबू कर लिया।
पॉकेट से बरामद हुआ सफेद रंग का प्लास्टिक थैली में एमडीएमए
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी असली पहचान बताई है। आरोपी ने अपना नाम उडेह फ्रैंक पुत्र उडेह बताया है। वह मूल रूप से गांव एनुगु, थाना फेस्टाक, लागोस राज्य, नाइजीरिया का रहने वाला है। टीम ने एक राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से सफेद रंग की प्लास्टिक थैली बरामद की गई। इस थैली के अंदर से एमडीएमए नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। डिजिटल कांटे से तौलने पर इस जप्त किए गए पदार्थ का कुल वजन 15.04 ग्राम पाया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज और सप्लाई नेटवर्क की जांच
बरामद किए गए एमडीएमए के संबंध में आरोपी कोई भी वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। आरोपी पुलिस के सामने किसी तरह का वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से एमडीएमए की सप्लाई के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है। गुरुग्राम में उसके संपर्कों और संभावित खरीदारों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी के भारत में ठहरने और यहां की गतिविधियों की भी पुलिस जांच कर रही है।
सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी
इन्स्पेक्टर नवीन ने कहा की उनकी यूनिट द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। 9 सितंबर को भी यूनिट द्वारा एमडीएमए एवं एक्स्टेसी पिल्स की बरामदगी की कार्रवाई की गई थी। इन सभी कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम क्षेत्र में सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई को रोकना है। पुलिस ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क तक पहुंचना चाहती है और उससे जुड़े लोगों की पहचान करना चाहती है। हाल ही के मामले में विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी बहुत हम है। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि आरोपी को एमडीएमए की सप्लाई कहां से मिलती थी। उसके स्थानीय संपर्क कौन हैं और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।
आमजन से सहयोग की अपील
इन्स्पेक्टर नवीन ने आमजन से एक बहुत महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी को भी आसपास के इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले। यदि कोई सप्लाई या तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना हो तो उसे तुरंत बताएं। ऐसी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एचएसएनसीबी के संज्ञान में लाया जाना चाहिए। इसके लिए आप हमारी हेल्पलाइन नंबर 9050891508 या 1933 पर संपर्क कर सकते हैं। आप नशे की सूचना दें और एक नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना पूरा सहयोग दें। सूचना देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।