गुरुग्राम में अरावली की गोद में देश का पहला तीर्थंकर वनम् स्थापित, वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया उद्घाटन

गुरुग्राम में अरावली की गोद में देश का पहला तीर्थंकर वनम् स्थापित, वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया उद्घाटन

देश के पहले तीर्थंकर वनम् का उद्घाटन पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को किया है। गुरुग्राम में अरावली की श्रृंखला में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) गुरुग्राम चैप्टर फाउंडेशन की ओर से देश का पहला तीर्थंकर वनम् स्थापित किया गया है। इस उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री राव नरबीर सिंह ने तीर्थंकर वनम् में भ्रमण भी किया और वहां पर पौधारोपण भी किया। हरियाणा सरकार के वन विभाग के साथ एमओयू के तहत आवंटित सरकारी वन भूमि पर यह तीर्थंकर वनम् विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व एडीजीपी अनिल राव ने भी शिरकत की।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने दी शुभकामनाएं

उद्घाटन समारोह में मंत्री राव नरबीर सिंह ने जीतो को इस बेहतरीन पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह सरकार की ओर से मनाया जा रहा है। वन प्रेमियों के लिए जीतो की ओर से यह अच्छी शुरुआत की गई है। हर किसी की इस तरह के नेक कार्यों में भागीदारी होनी चाहिए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई गणमान्य लोग

इस अवसर पर जीतो अपेक्स के निदेशक रमन जैन, जीतो एनवायरमेंट एवं सस्टेनिबिलिटी के चेयरमैन आनंद चोरडिया और अमन फाउंडेशन के संस्थापक मौजूद रहे। इसके अलावा जीतो नॉर्थ जोन के एनवायरनमेंट एंड सस्टेनिबिलिटी के संयोजक अनिल जैन, जीतो गुरुग्राम चैप्टर के चेयरमैन संजय जैन, निवर्तमान चेयरमैन जीतो गुरुग्राम चैप्टर शैलेश जैन, परियोजना समन्वयक इंदु जैन, मुख्य सचिव अभिक जैन और मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन एडवोकेट मौजूद रहे। साथ ही श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन बारादरी के प्रधान नरेश कुमार जैन और सेक्टर-14 जैन समाज के प्रधान नरेश जैन समेत अनेक लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

24 ध्यान स्थल हैं स्थापित

इस तीर्थंकर वनम् परिसर में कुल 24 ध्यान स्थल बनाए गए हैं। हर स्थल 24 जैन तीर्थंकरों में से एक को समर्पित किया गया है।

प्रधानमंत्री के मिशन में जीतो की पूरी भागीदारी

अपने संबोधन में जीतो एनवायरनमेंट एवं सस्टेनिबिलिटी के चेयरमैन आनंद चोरडिया ने कहा कि जीतो बेशक एक सामाजिक संस्था है, लेकिन यह संस्था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन में पूरी तरह से भागीदार है। चाहे जल मिशन हो, एक पेड़ मां के नाम हो, राष्ट्रीय हरित मिशन हो, बैंबू मिशन हो या स्वच्छता मिशन हो, हर मिशन को संस्था की ओर से अपने एजेंडे में शामिल करके जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। जैन समाज के 24 तीर्थंकरों का स्मरण करते हुए जीतो 24 तीर्थंकर वनम् स्थापित कर रहा है, जिसकी शुरुआत गुरुग्राम से की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि पहले चरण में 24 तीर्थंकर वनम् स्थापित किए जा रहे हैं।

तीर्थंकर वनम् से पैदा होगी पॉजिटिविटी

जीतो गुरुग्राम चैप्टर के चेयरमैन संजय जैन ने कहा कि तीर्थंकर वनम् अपने आप में एक ऐसा नाम है, जो सुनाई देने भर से ही व्यक्ति में पॉजिटिविटी पैदा करता है। जब व्यक्ति यहां का भ्रमण करने आएंगे तो यह अपनी ऊर्जा से हर किसी को अच्छा अहसास देगा।

Share:

Comments

Leave a comment