गुरुग्राम में कैब को टक्कर मारने वाला नशे में धुत थार चालक गिरफ्तार, पुलिस ने गाड़ी की जब्त

गुरुग्राम में कैब को टक्कर मारने वाला नशे में धुत थार चालक गिरफ्तार, पुलिस ने गाड़ी की जब्त

गुरुग्राम, 21 सितंबर। थाना खेड़की दौला पुलिस ने कैब में टक्कर मारने के मामले में आरोपी थार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई थार गाड़ी भी बरामद कर ली है।

घटना की पूरी जानकारी

बता दें कि 18 सितंबर को एक टैक्सी चालक ने शिकायत दी थी कि वह सती चौक के पास अपनी कैब चला रहा था। तभी एक थार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। शिकायत के आधार पर थाना खेड़की दौला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस टीम ने 20 सितंबर को आरोपी को गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनजीत रावत (उम्र 25 वर्ष) निवासी भरथल गांव दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने गांव के साथियों के साथ थार में सवार होकर सोहना जा रहा था। रास्ते में सभी ने शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने को लेकर उसका साथियों से झगड़ा और मारपीट हो गई। इसके बाद उसके दोस्त कैब बुक करके जाने लगे। नशे में धुत आरोपी ने गुस्से में आकर उस कैब में टक्कर मार दी। पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment