गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान: जटौली मंडी और रिठौज कॉलेजों में चला स्वच्छता अभियान

गवर्नमेंट कॉलेज जटौली मंडी और रिठौज में स्वच्छता अभियान चलाया
विद्यार्थियों, कॉलेज स्टाफ, महिलाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की
कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान और सरकारी योजनाओं की जानकारी
पोषण एवं योग गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम/30 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले में सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल के अंतर्गत बुधवार को स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
- गवर्नमेंट कॉलेज जटौली मंडी और रिठौज में स्वच्छता अभियान चलाया गया
- विद्यार्थियों, कॉलेज स्टाफ, महिलाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की
- कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
- पोषण एवं योग गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया
विभिन्न विभागों का सहयोग और कार्यक्रम
उच्चतर शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, कॉलेज स्टाफ, महिलाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
बुधवार को गवर्नमेंट कॉलेज जटौली मंडी और गवर्नमेंट कॉलेज रिठौज में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कॉलेज स्टाफ सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने परिसर की साफ-सफाई में सक्रिय सहभागिता की। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में नुक्कड़ नाटक
वहीं राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9, गुरुग्राम में मुख्य अतिथि मनीष यादव, प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक सरोकारों एवं जनजागरूकता से जुड़े संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। इसके जरिए आमजन को स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया गया।
राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 में सरकारी योजनाओं की जानकारी
राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 के सेमिनार हॉल में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंत्रालय युवा कार्यक्रम एवं खेल से जुड़ी कार्यक्रम समन्वयक ममता धवन, प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके उद्देश्यों तथा पात्र लाभार्थियों तक इनके लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में स्वच्छता अभियान
राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व को लेकर जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। सभी ने स्वच्छ परिसर और स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।