गुरुग्राम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी मिलकर करें प्रयास: प्रमोद कौशिक

गुरुग्राम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी मिलकर करें प्रयास: प्रमोद कौशिक

गुरुग्राम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी मिलकर करें प्रयास : प्रमोद कौशिक

गुरुग्राम देश की राजधानी दिल्ली से सटा हुआ महत्वपूर्ण शहर

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गुरुग्राम में जल निकासी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार काम

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम/24 सितम्बर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), हरियाणा के स्टेट लेवल टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन प्रमोद कौशिक ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, गुरुग्राम में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था के कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिले में अब तक किए गए कार्यों, उनकी धरातल पर स्थिति तथा आगे किए जाने वाले कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा प्रसंस्करण, लीगेसी वेस्ट, स्वीपिंग व्यवस्था और शहर की स्वच्छता की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। प्रमोद कौशिक ने कहा कि गुरुग्राम देश की राजधानी दिल्ली से सटा हुआ एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है। यह शहर अपनी आधुनिक पहचान के साथ देश-विदेश में एक विशेष पहचान रखता है।

गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान

प्रमोद कौशिक ने कहा कि गुरुग्राम में होने वाले सकारात्मक बदलावों और विकास कार्यों का प्रभाव व्यापक स्तर पर दिखाई देता है। इसलिए गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं और नागरिकों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने जानकारी दी कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इसके बाद घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

जल निकासी व्यवस्था और सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

प्रमोद कौशिक ने बताया कि पिछले वर्षों में गुरुग्राम की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए गए हैं। इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने के बावजूद सही प्रबंधों के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति को कुछ ही घंटों में नियंत्रित कर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई। गुरुग्राम में जल निकासी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में अधिक बारिश के दौरान भी पानी की निकासी प्रभावी तरीके से हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर भी अधिकारियों के साथ विशेष चर्चा की गई। गुरुग्राम में स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए धरातल पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें और सुधार के लिए समयबद्ध कार्रवाई करें।

निजी संस्थानों और नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण

प्रमोद कौशिक ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में आरडब्ल्यूए, एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं और निजी संस्थानों की सहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है। गुरुग्राम में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं और निजी संस्थानों को साथ जोड़कर पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और शहर के अन्य क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नई पहल शुरू की जाएगी। स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें नागरिकों की भी बड़ी भूमिका है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनभागीदारी को बढ़ाते हुए नागरिकों, आरडब्ल्यूए और सामाजिक संस्थाओं को स्वच्छता अभियानों से जोड़ा जाए। इस बैठक में संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल सिंह, संयुक्त आयुक्त कुशल कटारिया, संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश और संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment