गुप्ता रॉयल्स ने जीता VPL 3 का चौथा मुकाबला, युगल वार्ष्णेय ने जड़ा शानदार शतक

प्रकाशनार्थ वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 क्रिकेट लीग का चौथा मैच गुप्ता रॉयल्स ने जीत लिया है। इस रोमांचक मुकाबले में युगल वार्ष्णेय को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। युगल ने केवल 54 बॉल में 114 रन बनाकर इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। वहीं शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्जुन बने मेन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL 3 क्रिकेट लीग धर्म समाज महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल, जी टी रोड, अलीगढ़ पर चल रही है। इसी कड़ी में चौथा मैच 23 सितंबर 2026 दिन बुधवार को गुप्ता रॉयल्स एवं कार स्कैन वेरियर्स के मध्य खेला गया। गुप्ता रॉयल्स क्रिकेट टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर्स में शानदार 152 रन बनाए। जवाब में कार स्कैन वेरियर्स टीम 4 विकेट के नुकसान पर केवल 149 रन ही बना पाई।
इस रोमांचक मैच में अर्जुन ने गुप्ता रॉयल्स के लिए 9 गेंदों में 20 रन बनाए। साथ ही बॉलिंग करते समय 2 ओवर में 26 रन देकर 3 शानदार विकेट लिए। अर्जुन ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई जिसके लिए अर्जुन को मेन ऑफ द मैच के रूप में पुरस्कृत किया गया। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम कार स्कैन वेरियर्स के कप्तान युगल वार्ष्णेय ने जबरदस्त बैटिंग परफॉर्मेंस दिखाई।
कप्तान युगल वार्ष्णेय ने 54 गेंदों में शानदार 114 रन ठोक डाले। उन्होंने इस टूर्नामेंट में पहला शतक भी बनाया। लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और उनको फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया। कार स्कैन वेरियर्स क्रिकेट टीम 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाई और मात्र 3 रन से हार गई।
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) के संस्थापक विष्णु भैया ने बताया कि हमारा संगठन समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। साथ ही साथ हमारे संगठन के सभी परिवार क्रिकेट के साथ मनोरंजन की भावना देखते हुए यह क्रिकेट लीग प्रारंभ हुई है। VPL 3 के इस मैच में वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड के चेयरमेन नितिन घुट्टी, संस्थापक विष्णु भैया, सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, एडवोकेट आकाश दीप वार्ष्णेय, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स, महामंत्री रोहित पीतल, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय स्टील द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत पटका पहना कर किया गया।
इस अवसर पर डा पी कुमार, आशुतोष वार्ष्णेय, संजय कृष्ण, अंशुल कृष्ण, डा राजीव कुमार, डा सुनील होम्यो, प्रमोद पम्मी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजकों में सुमित एडमिन, अनुराग गुप्ता कार स्कैन, अमित कोल, शुभम कृष्ण, आशु गैस, आकाश भैयाजी, अंकुर सिलसन, अरुण डान, अंकुश राजाजी, लव कुमार, प्रतीक किराना, अर्जुन एच एस आदि उपस्थित थे।
इस VPL 3 क्रिकेट लीग का पांचवा मैच 24 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को स्थानीय धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर केशव इलेविन क्रिकेट टीम एवं सुपर स्ट्राइकर्स क्रिकेट टीम के मध्य खेला जाएगा। भवदीय भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक सलाहकार वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) मो0 9837213549