गुरुग्राम में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी

गुरुग्राम में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी

गुरुग्राम में पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर ईडी ने छापामारी की है। ईडी की यह कार्रवाई गुरुवार को की गई है। इस कार्रवाई के दौरान कांडा के आवास, फार्महाउस और कार्यालय की एक साथ तलाशी ली गई। यह छापामारी रियल एस्टेट कंपनी की ओर से की गई कथित हेराफेरी को लेकर की जा रही है।

वाटिका लिमिटेड के चार रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की जांच

ईडी के अधिकारियों के अनुसार जांच के दायरे में वाटिका लिमिटेड के चार रियल एस्टेट प्रोजेक्ट हैं। इन परियोजनाओं में करीब 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। निवेशकों को समय पर कब्जा देने, सुनिश्चित रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था। हालांकि आज तक निवेशकों को ना तो कब्जा दिया गया और ना ही सेल डीड पूरी की गई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

फंड की मूवमेंट को ट्रेस करने में जुटी एजेंसी

जांच में सामने आए वित्तीय लेन-देन के आधार पर ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि निवेशकों से ली गई रकम कहां-कहां ट्रांसफर की गई है। ईडी इस मामले में फंड की मूवमेंट को ट्रेस करने में जुटी है। एजेंसी के मुताबिक, डायवर्ट की गई रकम बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी विभिन्न कंपनियों में स्थानांतरित किए जाने का संदेह है। ईडी कार्रवाई के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है गोपाल कांडा के ठिकानों पर कार्रवाई

एजेंसी यह भी खंगाल रही है कि निवेशकों से जुटाई गई रकम किन-किन खातों और कंपनियों में ट्रांसफर की गई है। बता दें कि यह गोपाल कांडा से जुड़े परिसरों पर ईडी की पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी 2023 में एजेंसी उनके ठिकानों पर कार्रवाई कर चुकी है। मौजूदा कार्रवाई वाटिका लिमिटेड से जुड़े कथित रियल एस्टेट धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment