भूपेंद्र सिंह लाडी की पहल से बदल रही गांव सौंकड़ा की तस्वीर

भूपेंद्र सिंह लाडी की पहल से बदल रही गांव सौंकड़ा की तस्वीर
प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह लाडी की पहल से बदल रही गांव सौंकड़ा की तस्वीर, विकास के साथ स्वच्छता को भी मिली नई पहचान
ग्राम पंचायत के विशेष अभियान में सफाई के साथ पौधारोपण, ग्रामीणों से स्वच्छ और हरित गांव बनाने का किया आह्वान
रोहित लामसर/26 जुलाई 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स/तरावड़ी 
ग्राम पंचायत सौंकड़ा गांव को स्वच्छ, सुंदर और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। गांव में एक ओर जहां विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, वहीं स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर गांव को हराभरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सौंकड़ा के सरपंच प्रतिनिधि एवं सरपंच एसोसिएशन के प्रधान भूपेंद्र सिंह लाडी ने अभियान में पहुंचकर सफाई कर्मियों और सहयोग करने वाले ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव की असली पहचान केवल विकास कार्यों से नहीं, बल्कि उसकी स्वच्छता, हरियाली और जागरूक नागरिकों से होती है।
इसलिए ग्राम पंचायत विकास के साथ-साथ स्वच्छ और सुंदर सौंकड़ा बनाने के संकल्प पर लगातार कार्य कर रही है। भूपेंद्र सिंह लाडी ने बताया कि ग्राम पंचायत के फंड से संचालित इस विशेष अभियान के तहत गांव के विभिन्न हिस्सों में सफाई करवाई गई, गंदगी के ढेर हटवाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अनेक पौधे लगाए गए।
उन्होंने कहा कि पंचायत भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाती रहेगी ताकि गांव स्वच्छ, स्वस्थ और हराभरा बना रहे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल पंचायत की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
यदि सभी लोग अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और पौधों की देखभाल का संकल्प लें, तो सौंकड़ा पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श गांव बन सकता है।
इस अवसर पर रेशम तोथड़, गुरप्रताप विर्क, जोनी, लैफटेन हंजरा, सदस्य एडवोकेट अमृत सिंह, सदस्य बलवंत कुमार, सदस्य मोनू विर्क, सदस्य फौजी कुलदीप, सदस्य प्रदीप कुमार, सदस्य संजीव कुमार, रवि विर्क सहित पंचायत के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment