पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

SAHAB RAM1 October 20261 min read0 viewsहरियाणा
पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

पिहोवा शहर में लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने आंतरिक सड़क के सुधार कार्य को मंजूरी प्रदान की है। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि पिहोवा शहर की आरडी 50.860 से 58.860 किलोमीटर तक की आंतरिक सड़क पर 30 एमएम बीसी कारपेटिंग का कार्य किया जाएगा। इससे सड़क की स्थिति में सुधार होगा और वाहन चालकों सहित आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

यह सड़क भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से स्थानांतरित हुई है। सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगे होने वाले नुकसान को रोकने तथा सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए 30 एमएम बीसी कारपेटिंग का कार्य किया जाएगा।

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सड़क और आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़कों की मजबूती और बेहतर रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment