हरियाणा के डबवाली से गुरुग्राम जाने वालों के लिए अच्छी खबर, रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा

हरियाणा के डबवाली से गुरुग्राम जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। लम्बे समय से चली आ रही यात्रियों की मांग को हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा उपकेन्द्र डबवाली डिपो द्वारा आखिरकार पूरा कर दिया है। रोडवेज ने डबवाली से गुरुग्राम के लिए सुबह सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
बस डबवाली से झज्जर होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। वाया सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हाँसी, महम, कॉलेज मोड(कलानौर), बेरी। बस डबवाली से सुबह 4:40 चलेगी।
बस की टाइमिंग और रूट
सिरसा से सुबह 6:00 बजे
फतेहाबाद से सुबह 7:00 बजे
हिसार से सुबह 7:45
हांसी से सुबह 8:30 बजे
गुरूग्राम पहुंच जाएगी 12 बजे तक
वापसी समय
गुरुग्राम से दोपहर 12:30 बजे
झज्जर से दोपहर 2:00 बजे
बेरी से दोपहर 2:25
महम से दोपहर 3:30 बजे
हांसी से शाम 4:20
हिसार से शाम 5:00 बजे
फतेहाबाद से शाम 5:45
सिरसा से शाम 6:45 बजे
डबवाली पहुंच जाएगी 8 बजे तक