खुशखबरी: हिसार बस अड्डे से रामनगर के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

SAHAB RAM2 October 20261 min read0 viewsहिसार
खुशखबरी: हिसार बस अड्डे से रामनगर के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के भीतर आपसी जिलों के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में यात्रियों की एक और मांग को पूरा करते हुए हिसार से रामनगर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बड़ी सौगात दी गई है।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लंबे समय से इस रूट पर सीधी बस चलाने की मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। रोहतक डिपो की यह बस सुबह हिसार बस अड्डे से रवाना होगी। इस बस के संचालन से हिसार से मुरादाबाद और रामनगर जाने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत मिलेगी।

यह रहेगा शेड्यूल

हिसार बस अड्डे से यह बस सुबह 10 बजे रवाना होकर सवा 12 बजे रोहतक, शाम साढ़े 5 मुरादाबाद और रात 8 बजे रामनगर पहुंच जाएंगी। इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह 03.45 बजे रामनगर से रवाना होकर सुबह सवा 4 बजे काशीपुर, मुरादाबाद (रामपुर तिराहा) से सुबह सवा 5 बजे, गढ़गंगा सुबह सवा 6 बजे, दिल्ली सुबह साढ़े 8 बजे होते हुए 11 बजे रोहतक पहुंचेगी।

बीच रास्ते यह बस दोनों दिशाओं में हिसार से रवाना होकर हांसी, महम, रोहतक, सांपला, बहादुरगढ़, दिल्ली, गढ़गंगा, भोजपुर, ठाकुरद्वारा, काशीपुर, मुरादाबाद और रामनगर में ठहराव करेगी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment