Gold Silver Price: 2 अक्टूबर को महंगा हुआ सोना, चांदी के गिरे दाम, फटाफट देखें ताजा भाव

SAHAB RAM2 October 20262 min read0 viewsभारत
Gold Silver Price: 2 अक्टूबर को महंगा हुआ सोना, चांदी के गिरे दाम, फटाफट देखें ताजा भाव

Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार को सोना महंगा हुआ और चांदी के कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। देश के अलग- अलग शहरों में 24 कैरट और 22 कैरेट सोने के दाम फिर से बढ़ गए है।

आज 2 अक्टूबर को 24 कैरेट 10 ग्राम सोना बढ़कर 1.50 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,188.28 डॉलर प्रति औंस पर है। एक दिन पहले सोने का वैश्विक भाव 4,165.29 डॉलर प्रति औंस पर था।

देश के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरट सोने का भाव

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

दिल्ली में आज शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,37,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले यानि 1 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,260 रुपये था।

मुंबई और कोलकाता में आज 2 अक्टूबर को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,50,280 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,50,280 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,37,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव

चांदी के ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 2 अक्टूबर को चांदी की कीमत लुढ़कर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले यानि 1 अक्टूबर को देश में चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रही थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज शुक्रवार को हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 61.26 डॉलर प्रति औंस है।

Share:

Comments

Leave a comment