Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में 3500 रुपये तक सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में इस महीने यानी अक्टूबर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। महीने के शुरूआत से ही सोने की कीमतें काफी सस्ती हुई है। आज एक बार फिर 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। 4 अक्टूबर को देश के कई शहरों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1.49 लाख रुपये के भाव बिक रहा है।
वहीं इस पूरे हफ्ते में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वीकली बेसिस पर 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड 3500 रुपये और 22 कैरट सोना 3200 रुपये तक सस्ता हुआ है।
देश के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
शहर 24 कैरट 22 कैरट
दिल्ली ₹1,49,330 ₹1,36,900
लखनऊ ₹1,49,330 ₹1,36,900
पटना ₹1,49,230 ₹1,36,800
जयपुर ₹1,49,330 ₹1,36,900
वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में आज 4 अक्टूबर को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,49,180 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
**
चांदी का ताजा भाव**
चांदी के भाव की बात करें तो वीकसी बेसिस पर इसमें भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर महीने की शुरूआत में चांदी सस्ता हुआ। 1 अक्टूबर को एक किलो चांदी के भाव 5 हजार रुपये तक गिरा था। जिसके बाद इसमें लगातार हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 4 अक्टूबर को देश के ज्यादातर शहरों में एक किलो चांदी 2,35,000रुपये के भाव में बिक रही है।