Gold Silver Price: आज फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी हुई सस्ती; देखें 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

SAHAB RAM3 October 20262 min read0 viewsभारत
Gold Silver Price: आज फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी हुई सस्ती; देखें 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Silver Price: सोने- चांदी के भाव आज फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला। 3 अक्टूबर को देश के अलग- अलग शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें बढ़ गई है। वहीं चांदी के दामों बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,140.06 डॉलर प्रति औंस पर है। इस सप्ताह अब तक इसकी वैश्विक कीमत लगभग 3.4 प्रतिशत नीचे आई है।

वहीं भारत में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 1,48,140 रुपये से 1,49,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज की गई है। जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1.37 लाख रुपये चल रहा है। हालांकि लोकल ज्वेलरी शॉप पर 3% GST और मेकिंग चार्ज (Jewellery Making Charges) अलग से जोड़ने के बाद कीमतें थोड़ी बढ़ सकती है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

यहां देखें देश बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,910रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,50,460रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,760रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज 22 कैरेट 1,37,810 रुपये और 24 कैरेट 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,760 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,50,290 रुपये के भाव बिक रहा है।

हैदराबाद में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,760 रुपये और 24 कैरेट सोने के दाम 1,50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं भोपाल 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,810 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,50,360 रुपये है।

चांदी का ताजा भाव

चांदी के ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 3 अक्टूबर को देश में चांदी की कीमत 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले यानि 2 अक्टूबर को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2.35 लाख के आसपास था।  वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.36 डॉलर प्रति औंस है।

Share:

Comments

Leave a comment