गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त

गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त

कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा किए गए निर्माण को ध्वस्त किया

आरोपी के खिलाफ संगीन अपराधों के 06 दर्जन से भी अधिक अभियोग है अंकित

अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्यवाही

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अवैध रूप से जमीन पर कब्जा, 150 गज में अवैध रूप से मकान का निर्माण किया

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम /22 सितंबर 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

गुरुग्राम पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत शहर में अपराध से अर्जित की गई कमाई से किए गए निर्माण पर करारा प्रहार किया गया है। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम में अपराधी के अवैध निर्माण की पहचान की गई। भारी मशीनरी की सहायता से इस अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल कर दिया गया है।

कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी पर 06 दर्जन से अधिक अभियोग हैं दर्ज

इस कार्रवाई में चिन्हित किया गया अपराधी कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी है जो नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम का रहने वाला है। कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी पर हत्या करने, हत्या का प्रयास करने और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 06 दर्जन से भी अधिक अभियोग गुरुग्राम में अंकित हैं। गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा किया गया था। इस कब्जे के बाद लगभग 150 वर्ग गज में अवैध रूप से मकान का निर्माण किया हुआ था।

अवैध मकान का उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन के लिए होता था

गैंगस्टर कौशल चौधरी इस अवैध मकान का उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि उपरोक्त आरोपी ने अवैध रूप से मकान बनाया था। इसके बाद उसने इस मकान से अवैध रूप से किराया वसूला था। इस अवैध कमाई और मकान का उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन और विस्तार के लिए किया जाता था।

अपराध शाखा मानेसर द्वारा विभागों के समन्वय से की गई कार्रवाई

यह पूरी कार्यवाही अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से की गई है। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाया गया है। इसके बाद भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया है। पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनाए रखी गई थी। गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में जारी रहेंगे। ये अभियान और अधिक तीव्रता के साथ जारी रखे जाएंगे ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment