कोसली स्टेशन पर श्रद्धा पूर्वक हुआ भगवान गणपति का विसर्जन, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव रहे मौजूद

कोसली स्टेशन पर श्रद्धा पूर्वक हुआ भगवान गणपति का विसर्जन, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव रहे मौजूद

कोसली स्टेशन पर शुक्रवार को भगवान गणपति का विसर्जन श्रद्धा पूर्वक किया गया। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि प्रति वर्ष गणेश जी का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन पर हमसबके लिए बप्पा की विदाई का दृश्य बड़ा मनोरम होता है। गणपति को विदा करने के लिए आयोजक भक्ति रस में सराबोर होकर नाचते, गाते और झूमते हैं।

सच्चे मन से मांगी गई मुराद होती है पूरी

उन्होंने कहा कि श्री गणेश जी को विदाई देते वक्त सच्चे मन से मांगी गई मुराद हर हाल में पूरी होती है। गणेश विसर्जन की महिमा का उल्लेख करते हुए बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेशोत्सव की शुरुआत होती है। भगवान गणेश की उपासना चतुर्दशी तिथि तक होती है। श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना चतुर्थी तिथि को की जाती है और विसर्जन चतुर्दशी को किया जाता है।

जीवन की समस्याओं से मिलता है छुटकारा

उन्होंने कहा कि भगवान की आराधना करने और कुछ विशेष उपाय करके जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है और मनुष्य को अच्छा फल मिलता है। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कार्यक्रम आयोजकों से कहा कि गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करते वक्त भगवान को श्रद्धा पूर्वक विसर्जित किया जाए, जिससे गणपति बहुत प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन को अनंत चतुर्दशी के रूप में भी हिन्दू रीति रिवाज से मनाया जाता है। इस दिन व्रत करने से हर समस्या और कष्ट दूर हो जाते हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र शास्त्री, मामन गोयल, नवीन गोयल, फ़क़ीर चंद, सत्यनारायण गर्ग, दयाकिशन, मैनपाल, अमन यादव, मयंक गोयल, सुधीर, मनोज, देवेंद्र निजी सचिव व अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment