गुरुग्राम के फरुखनगर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

यह घटना फरुखनगर थाना क्षेत्र के गांव पातली की बताई गई है। फरुखनगर थाना क्षेत्र के गांव पातली में जमीनी विवाद के चलते लाठी-डंडों और रॉड से मारपीट करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 02 अक्टूबर का है जब पुलिस को लिखित शिकायत मिली थी।
- फरुखनगर थाना क्षेत्र के गांव पातली की घटना
- लाठी डंडो, रॉड से मारपीट और जान से मारने की धमकी
- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को किया काबू
क्या है पूरा मामला और कैसे हुई घटना
02 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के माध्यम से बतलाया गया कि 02 अक्टूबर को यह तथा इसका भाई अपने परिवार सहित गांव पातली में खेतों में काम कर रहा था। तभी वहां पर गाड़ियों में सवार होकर कुछ व्यक्ति आए तथा पोल गाढ़ने लगे। जब इन्होंने उन व्यक्तियों को पोल गाड़ने से मना किया तो उन्होंने इनके साथ लाठी डंडो, रॉड से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त शिकायत पर थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस ने 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 05 आरोपियों को शनिवार को फरुखनगर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 01. दलबीर उर्फ बाज निवासी गांव गागटान, जिला झज्जर, 02. रोहित निवासी गांव बापड़ौदा, जिला झज्जर, 03. हरेन्द्र निवासी गांव डीघल, जिला झज्जर, 04. आशु निवासी गांव आसौदा, जिला झज्जर व 05. परमजीत निवासी गांव कासंडा, जिला झज्जर के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
जमीन के कब्जे को लेकर दिया गया वारदात को अंजाम
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में एक अन्य दिनेश नामक आरोपी ने उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता से वर्ष-2018 में जमीन खरीदी थी। खरीदी गई इस जमीन का उस आरोपी को कब्जा नहीं मिल रहा था। इसके बाद उक्त आरोपी जमीन का कब्जा लेने के लिए अपने अन्य व उपरोक्त साथी आरोपियों के साथ इकट्ठा होकर गया और उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।