फरीदाबाद: समाजसेवी सतीश चोपड़ा के पिता गुलाब चंद चोपड़ा का हुआ निधन, शहरवासियों ने जताया शोक

फरीदाबाद: समाजसेवी सतीश चोपड़ा के पिता गुलाब चंद चोपड़ा का हुआ निधन, शहरवासियों ने जताया शोक

फरीदाबाद, 25 सितम्बर। फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक एवं सेवा वाहन के संचालक सतीश चोपड़ा को पितृ शोक मिला है। उनके पिता श्री गुलाब चंद चोपड़ा का कल निधन हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र-पुत्रियों सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

बिरादरी मेल की जानकारी

श्री गुलाब चंद चोपड़ा का बिरादरी मेल पाँच नम्बर बाजार स्थित शिव मंदिर में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक होगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रमुख लोगों ने जताया शोक

श्री चोपड़ा के निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक सतीश फागना, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा और पूर्व विधायक नीरज शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा पार्षद जसवंत सिंह, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय भाटिया और आप नेता नरेश शर्मा ने भी दुख जताया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, बड़खल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, एडवोकेट एन.पी. सिंह और अनीष पाल ने भी अपनी संवेदनाएं दी हैं। साथ ही सरदार उपकार सिंह, अनिल नेताजी, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और वरिष्ठ कर्मचारी नेता सुभाष लाम्बा ने भी शोक व्यक्त किया है। प्रवासी नेता संतोष यादव, हिन्दूवादी नेता भुवनेश्वर हिन्दुस्तानी, नव प्रयास सेवा संगठन के संस्थापक सुनील यादव, अनशनकारी नेता बाबा रामकेवल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील कुमार, सतेन्द्र शर्मा और राकेश उर्फ रक्कू सहित अन्य शहरवासियों ने भी शोक प्रकट किया है।

Share:

Comments

Leave a comment