फरीदाबाद में उद्योगों की बिजली समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक

फरीदाबाद में उद्योगों की बिजली समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती फरीदाबाद की चौथी कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सेक्टर-21सी स्थित होटल पार्क प्लाza में संपन्न हुई। इस बैठक में उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

  • दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई अमित कुमार कंबोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
  • कार्यक्रम चेयरमैन एवं सलाहकार समिति के चेयरमैन बी.आर. भाटिया और विशिष्ट अतिथि राज कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
  • बिजली विभाग की ओर से गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एक्सईएन फरीदाबाद संजय मंगला, देवेंद्र एक्सईएन, पंकज एक्सईएन और एक्सईएन श्रीमति उर्मिला भी उपस्थित रहीं।
  • बैठक की शुरुआत सभी आए हुए अतिथियों का प्लांटर एवं शाल से स्वागत करके की गई।

बैठक की शुरुआत और स्वागत

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बैठक की शुरुआत दीपशिखा एवं राष्ट्र गान के साथ सभा का आरम्भ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के महा सचिव दिनेश शर्मा द्वारा स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने डीएचबीवीएन के अधिकारियों और सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उद्योगों के लिए बिजली विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों से औद्योगिक इकाइयों को काफी सुविधा मिल रही है। नियमित और बेहतर बिजली आपूर्ति उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाग और उद्योग जगत के बीच संवाद से कई समस्याओं का समाधान संभव है। हालांकि जमीनी स्तर पर सामने आने वाली कुछ समस्याओं पर अभी और प्रभावी ढंग से काम करने की आवश्यकता है। अध्यक्ष अमृत कोच्चर ने उद्योगों से जुड़े सभी मुद्दों को बिजली विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा एवं उनका समाधान और जड़ से समाप्त करने के लिए आग्रह किया।

बिजली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा

बैठक में शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, कनेक्शन, लोड बढ़ाने, ट्रांसफार्मर, वोल्टेज तथा अन्य बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर उद्यमियों और बिजली अधिकारियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई अमित कुमार कंबोज ने उद्योग प्रतिनिधियों की ओर से रखे गए मुद्दों को सुना। उन्होंने बिजली व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने उद्योगों की आवश्यकताओं को समझते हुए आपसी समन्वय के साथ समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करने की बात कही। बैठक में अधिकारियों ने उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की तथा आवश्यक बिंदुओं पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

उद्योग और बिजली विभाग के बीच बेहतर तालमेल

कार्यक्रम के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती की सलाहकार समिति के चेयरमैन बी.आर. भाटिया ने भी उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उद्योग और बिजली विभाग के बीच बेतर तालमेल औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। बिजली से जुड़ी छोटी समस्याएं भी कई बार उत्पादन प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं, इसलिए शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था और अधिकारियों के साथ नियमित संवाद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि राज कुमार अग्रवाल, चेयरमैन डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, ने भी उद्यमियों को संबोधित करते हुए उद्योगों और समाज के विकास में आपसी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत केवल आर्थिक गतिविधियों का केंद्र नहीं है, बल्कि रोजगार और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आभार व्यक्त और अतिथियों की उपस्थिति

बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों और सदस्यों ने औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी बिजली की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत ने वोट ऑफ थैंक्स रखते हुए यहां पहुंचे सभी गणमान्य अतिथियों का लघु उद्योग भारती फरीदाबाद की ओर से हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की ओर से उद्योगों के लिए लगातार बेहतर व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ स्थानीय और तकनीकी समस्याओं के समाधान में और तेजी लाने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने भी उद्यमियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में राकेश गुप्ता, रवि भूषण खत्री, सुरेंद्र जांगड़ा, संजय अरोड़ा, श्याम कंकानी, अनिल प्रताप सिंह, एन के गुप्ता, एनके चावला, सीएल जैन, सहित काफी संख्या में उद्योग से जुड़े लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम का अंत कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment