फरीदाबाद में स्वर्णकार समाज और रोटरी क्लब के सहयोग से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

फरीदाबाद में स्वर्णकार समाज फरीदाबाद और रोटरी क्लब संस्कार फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सैक्टर-9 स्थित डीसी माडल स्कूल में अमृता अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा स्वर्णकार महिला समाज की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपायुक्त श्रीमती सुनीता वर्मा उपस्थित रहीं। शिविर में लगभग 260 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस आयोजन में महिलाओं के लिए विशेष रूप से मैमोग्राफी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना तथा महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना रहा।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षता दिनेश रघुवंशी राष्ट्रीय कवि ने की। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान राजन वाधवा, सीबी रावल, प्रदीप मोहंती, मनमोहन गुप्ता, आर.पी. वर्मा एडवोकेट, श्याम सुंदर कपूर, अनिल चौधरी, कन्हैया लाल वर्मा, विकास वर्मा एडवोकेट, जगन डागर, आर डी वर्मा, पार्षद अनिल पराशर एवं रणवीर चौधरी मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस अधिकारी नवीन पाराशर, डा अनीता सोनी, सुरेश वर्मा, सचिन वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
मुख्य अतिथियों के विचार
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज एक कौशल समाज है। यह समाज में अनेक गतिविधियों के माध्यम से अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाजसेवा के ऐसे आयोजनों की सराहना की। शिविर के सफल आयोजन में स्वर्णकार समाज एवं रोटरी क्लब से जुड़े सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दिनेश रघुवंशी ने कहा कि समाज की तरक़्क़ी का रास्ता सेवा से ही गुज़रता है और हमें समाज में अपना योगदान महत्वपूर्ण रूप से देना चाहिए। सीवी रावल ने कहा कि स्वर्णकार समाज आज तरक़्क़ी की राह पर है जो समाज में अच्छे कार्य कर रहा है।
सम्मान समारोह और सामाजिक मुद्दे
कन्हैया लाल वर्मा ने सभी अतिथियों को सम्मानित पत्र देकर धन्यवाद किया। विकास वर्मा एडवोकेट ने कहा कि स्वर्णकार समाज 52 पाल की महपंचायत का समर्थन करता है कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए स्वर्णकार समाज हमेशा तत्पर रहेगा। जगन डागर ने रोटरी क्लब एंव स्वर्णकार समाज का आभार जताया कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की पहल की। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. एम. पी. सिंह, कैलाश शर्मा, दीपक गुप्ता, अरुण सिंगला, रणवीर चौधरी, हरीश गोरा, सुरेश वर्मा, मुकेश वर्मा, बलदेव राज वर्मा, सपना वर्मा एडवोकेट, इंद्र वर्मा, गौरव बिंदल, मेघा बिंदल, राजेश अग्रवाल, जगन डागर, एडवोकेट राजेश तनेजा, एडवोकेट मनीष वर्मा, एडवोकेट अशोक वर्मा, पी. के. सोनी मौजूद थे।