फरीदाबाद में 30 किलो डोडा पोस्त के साथ एक नाबालिग और युवक गिरफ्तार

फरीदाबाद में 30 किलो डोडा पोस्त के साथ एक नाबालिग और युवक गिरफ्तार

फरीदाबाद में रेलवे पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी

रेलवे पुलिस फरीदाबाद के एसआई धनीराम और उनकी टीम आज रूटीन चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस को 26 वर्षीय सुखदीप और एक नाबालिग युवक पर संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनके पास रखे दो कट्टों की तलाशी ली। कट्टों को खोलने पर उसमें से कुल 30 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।

कोटा से भटिंडा ले जाया जा रहा था नशीला पदार्थ

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह उपरोक्त नशीला पदार्थ आरोपी कोटा राजस्थान से लेकर पंजाब के भटिंडा जा रहे थे। रेलवे पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की आगामी जांच एएसआई सुदेश कुमारी द्वारा की जा रही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment