फरीदाबाद : एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 हजार की रिश्वत लेते एएसआई को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 हजार की रिश्वत लेते एएसआई को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एएसआई को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला राजस्थान की एक युवती से जुड़ा हुआ है। यह मामला राजस्थान की एक युवती से जुड़ा है जो दिल्ली के एक युवक के साथ तिगांव एरिया में लिव-इन रिलेशन में रह रही थी।

युवती को परिवार को सौंपने और रेप केस में फंसाने की धमकी का मामला

आरोप है कि एएसआई ने जबरन युवती को उसके परिवार के लोगों को सौंप दिया था। इसके बाद बॉयफ्रेंड को रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई। खुद ही रेप केस से निकालने के लिए एएसआई ने दो लाख रुपये की डिमांड की थी। इस मामले में बाद में एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। शनिवार रात युवक थाने में एएसआई को एडवांस के 20 हजार रुपये देने के लिए पहुंचा था। वहां पहले से ही ट्रैप लगाए बैठी एसीबी की टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया। आरोपी एएसआई का नाम हिदायत खान है और वह तिगांव थाने में तैनात है। उधर, एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच अभी की जा रही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

राजस्थान और दिल्ली के रहने वाले हैं लिव-इन में रहने वाले युवक-युवती

राजस्थान के डीग जिले की रहने वाली एक युवती और दिल्ली के श्रीनिवासपुरी, गांधी कैंप-2 निवासी रोहित पिछले काफी समय से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। कुछ दिनों से दोनों फरीदाबाद के तिगांव में रोहित के एक रिश्तेदार के घर पर रह रहे थे। रोहित का कहना है कि 10 सितंबर को युवती के परिवार के लोग तिगांव स्थित उस रिश्तेदार के घर पर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने मेरे और अपनी बेटी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उन्होंने खुद ही पुलिस को फोन करके सूचना दे दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पवन का कहना है कि उसने पुलिस को साफ बताया था कि युवती बालिग है। वह अपने घरवालों के साथ बिल्कुल भी नहीं जाना चाहती है।

रुपये ऐंठने के लिए एएसआई ने रची साजिश और की बार-बार डिमांड

आरोप है कि इसके बाद भी एएसआई हिदायत खान ने लड़की पक्ष के साथ मिलकर उसे जबरन परिजनों के साथ भेज दिया। रोहित का कहना है कि एएसआई ने उसे और उसके रिश्तेदार को रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने दो लाख रुपये की भारी डिमांड शुरू कर दी थी। रोहित ने कहा कि उसने पहले ही एएसआई को पांच हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद एएसआई उसे लगातार फोन करके बाकी रुपयों के लिए परेशान करने लगा था। बाद में एक लाख रुपये में मामला पूरी तरह से निपटाने की बात तय हुई थी। यह तय हुई रकम एक हफ्ते के अंदर तीन किस्तों में देनी थी। इसी तय समझौते की पहली किस्त के तौर पर शनिवार को 20 हजार रुपये देने तय हुए थे।

एसीबी ने बनाई खास प्लानिंग और थाने के अंदर दबोचा आरोपी एएसआई

रोहित ने एएसआई की तरफ से रिश्वत मांगने की पूरी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी थी। शिकायत की पूरी जांच करने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करने की प्लानिंग बनाई। प्लानिंग के तहत रोहित 20 हजार रुपये लेकर सीधे तिगांव थाने जा पहुंचा। आरोप है कि एएसआई ने ही उसे थाने के अंदर रुपए लेकर बुलाया था। जैसे ही हिदायत खान ने 20 हजार रुपए अपने हाथ में लिए, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश दे दी। टीम ने एएसआई को रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथों दबोच लिया। टीम ने मौके से रुपए बरामद करके एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

Comments

Leave a comment