बाबैन में इंपावर एकेडमी के 60 युवाओं को मिला रोजगार, सरपंच संजीव सिंगला ने सौंपे ऑफर लेटर

इंपावर एकेडमी के 60 युवाओं को मिला रोजगार : संजीव सिंगला
बाबैन/ 19 सितम्बर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /सुरेश अरोड़ा
एम3एम फाउंडेशन द्वारा संचालित इंपावर एकेडमी फॉर स्किल्स ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। यह संस्था युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोडऩे की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में इंपावर एकेडमी फॉर स्किल्स की बबैन एवं लाडवा शाखाओं के 60 प्रशिक्षित युवाओं का चयन हुआ है। इन युवाओं का चयन हाका-टाका एवं ब्लिंकिट कंपनियों में हुआ है।
चयनित युवाओं की कंपनी में जॉइनिंग करवाई गई है। चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर बाबैन गांव के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी उपस्थित रहे। सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए। उन्होंने सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जॉइनिंग के अवसर पर बस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। यह बस सुविधा आने-जाने के लिए दी गई थी। यह पहल बबैन एवं लाडवा क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में सामने आई है।
कुलविन्द्र सिंह ने दी जानकारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलविन्द्र सिंह, सैंटर प्रबंधक, इंपावर एकेडमी फॉर स्किल्स, बबैन शाखा ने विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को केवल कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना ही नहीं है। संस्था युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक ज्ञान दिया जाता है। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को इंटरव्यू की तैयारी भी कराई जाती है। संस्था संचार कौशल, कार्यस्थल पर आवश्यक व्यवहारिक कौशल सिखाती है। रोजगार के लिए आवश्यक अन्य दक्षताओं का प्रशिक्षण भी विद्यार्थियों को दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जाता है।
एम3एम फाउंडेशन का मार्गदर्शन
एम3एम फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुश्री पायल कनौडय़िा हैं। इसके अलावा प्रधान ऐश्वर्या महाजन और सुश्री प्रियांशी सिंघाल का मार्गदर्शन प्राप्त है। इन सभी के मार्गदर्शन में इंपावर एकेडमी फॉर स्किल्स कार्य कर रही है। संस्था द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण से लेकर रोजगार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इंपावर एकेडमी फॉर स्किल्स के माध्यम से युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण मिल रहा है। युवाओं को ऑफिस असिस्टेंट, ब्यूटी, सोलर, आर्किटेक्चर एवं रोजगार पार्क सहित विभिन्न ट्रेडों में नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्था द्वारा प्रशिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसरों से जोडऩे का काम किया जाता है। इसके लिए प्लेसमेंट ड्राइव, इंटरव्यू एवं जॉइनिंग संबंधी आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जाता है।
अब तक 800 युवाओं को मिला प्रशिक्षण
संस्था की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जानकारी सामने आई है। अब तक लगभग 800 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इन प्रशिक्षित युवाओं में से 526 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिली है। इसके अलावा स्वरोजगार के माध्यम से भी रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। इंपावर एकेडमी फॉर स्किल्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रदान करना है। संस्था युवाओं को प्रमाण-पत्र और रोजगार के अवसरों से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। संस्था द्वारा युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ये प्रयास क्षेत्र के युवाओं को अपने भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।