रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल में एड्यु कांफ्रेंस अर्थमंथन का शानदार आगाज

रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल में एड्यु कांफ्रेंस अर्थमंथन का शानदार आगाज

रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल में एड्यु कांफ्रेंस अर्थमंथन की शानदार शुरुआत हुई है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विचारों के मंथन, नृत्य, गीत एवं अभिनय की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। कार्यक्रम में जेपीएस सहित एक दर्जन से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आर्केस्ट्रा ने शाम को रंगीन बना दिया।

गांधी जी और शास्त्री जी को नमन के साथ हुई शुरुआत

दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन के साथ हुई। श्री संतोष जैन आडिटोरियम में हुए मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीपार्चन एवं वंदेमातरम से हुई। प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य विजय जैन, रविंद्र जैन, प्रद्युम्न जैन, निपुण जैन, प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा ने अतिथियों का अभिवादन किया। विद्यालय गीत के बाद प्रमुख छात्र नतांश एवं प्रधानाचार्या ने अतिथियों का शाब्दिक अभिनंदन किया। प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम की विशेषताओं के साथ भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। स्कूल प्रधान ने अर्थमंथन के विचार को विस्तार से समझाया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विभिन्न सत्रों में पहुंचे विशिष्ट अतिथि

विशिष्ट अतिथि आईजीयू के रजिस्ट्रार दिलबाग सिंह, मोटिवेशनल स्पीकर चरणसिंह, ईटीओ जीएसटी प्रवीण कुमार, सीयूइटी एक्सपर्ट सीए मनु गोयल, जीसीसीबी के जीएम प्रशांत यादव ने अलग अलग सत्रों में भाग लिया। उन्होंने अर्थमंथन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। वाणिज्य विभाग की अगुवाई मे चले कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के पूर्व सचिव अनिल स्वरूप ने प्रधान मोहित जैन के साथ विशेष संवाद सत्र मे जहाँ विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान किया, वहीं उन्हें असफलता के लिए दूसरों पर दोषारोपण करने की बजाय स्वयं की ताकत पहचान कर लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया।

नाटिका और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनी आकर्षण

मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि देर शाम तक चले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही नाटिका सवालों से संभावनाओं तक में शानदार अभिनय के माध्यम से अर्थमंथन के विचार को समझाया गया। प्रधानाचार्या द्वारा लिखित नाटिका की सभी के दिलों पर छाप छोड़ गई तो विभिन्न नृत्यों ने समां बांध दिया। प्रबंधन समिति के प्रधान ने कहा कि एड्यु कांफ्रेंस एक सकारात्मक प्रयास है भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। तकनीकी सत्रों में विद्यार्थियों ने पीपीटी प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई, तो जेपीएस आर्केस्टा में विभिन्न वाद्य यंत्रों का हुनर भी दिखाकर ऐसा समां बाँधा कि सभागार तालियों से गूंज उठा। उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने सभी का आभार जताया।

Share:

Comments

Leave a comment