चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर गुरुग्राम में श्रद्धांजलि समारोह, दुष्यंत चौटाला ने उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर गुरुग्राम में श्रद्धांजलि समारोह, दुष्यंत चौटाला ने उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

ताऊ देवीलाल के विचार आज भी समाज और राजनीति के मार्गदर्शक : दुष्यंत चौटाला

ताऊ देवीलाल राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और जनसेवा की विचारधारा

किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों तथा हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ताऊ देवीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए प्रत्येक वर्ग की आवाज़ उठाने का आह्वान

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम, 25 सितम्बर 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री, जननायक एवं किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले स्व. चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती के अवसर पर आज गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में श्रद्धांजलि एवं जयंती समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने ताऊ देवीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का कार्य करते हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ताऊ देवीलाल केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और जनसेवा की ऐसी विचारधारा थे, जिसने हरियाणा की राजनीति को नई पहचान दी। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने जीवनभर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. के.सी. बांगर जी, पूर्व विधायक श्री गंगाराम जी, कर्नल (रिटायर्ड) एस.एस. राठी जी, ऋषि राज राणा, दलबीर धनकड़, ज़िला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान, मेघ राज यादव एवं डॉ. सौरभ गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर ताऊ देवीलाल जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

खिलाड़ियों एवं कोचों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह

इसी अवसर पर जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 10वें हरियाणा स्टेट गेम्स ऑफ द डेफ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं कोचों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और जज़्बे को सलाम करते हुए HSDC गुरुग्राम द्वारा आयोजित इन खेलों के लिए अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों का संघर्ष और उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ताऊ देवी लाल की विरासत आचरण में उतरने की विरासत

दुष्यंत चौटाला जी ने कहा कि ताऊ देवीलाल की विरासत केवल उन्हें याद करने की नहीं, बल्कि उनके सिद्धांतों को अपने आचरण और कार्यों में उतारने की विरासत है। प्रत्येक जेजेपी कार्यकर्ता को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, संघर्ष, सादगी और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आमजन की समस्याओं को उठाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य करे। यही ताऊ देवीलाल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल जयंती मनाने का अवसर नहीं, बल्कि ताऊ देवीलाल जी के संघर्ष, सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प को दोहराने का दिन है। “ताऊ देवीलाल जी के विचार हमारी प्रेरणा हैं, उनका संघर्ष हमारा संकल्प है,

और जनसेवा हमारा कर्तव्य है।”

इस अवसर पर गुरुग्राम से चेयरमैन दीपचंद, सतबीर लाकड़ा, विद्या सागर, शमशेर डागर, अख्तर अली, डॉ. संदीप कुंडू, डॉ. गगनदीप ओला, राहुल चौहान, मुकेश लक्कड़, दीपक चौहान, सनी कटारिया, विक्रांत कटारिया, दीपक डागर, नागेंद्र डागर, रविन्द्र सिरोहा, प्रहलाद कटारिया, दिशांत ढाना, विक्रम छोकर, दिलबाग महलावत, जयभान ठाकरान, नरेश, मुकेश, प्रदीप, गुलाब पंघाल, अनिल, आशु, गोविंद, हंसराज, प्रताप भोड़ा सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में जेजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा जनहित और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share:

Comments

Leave a comment