दीपेंद्र हुड्डा बोले: यह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं, बल्कि बीजेपी के खिलाफ धरना है

दीपेंद्र हुड्डा बोले: यह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं, बल्कि बीजेपी के खिलाफ धरना है

यह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का धरना - दीपेंद्र हुड्डा

सैनिकों की खान अहीरवाल के बिनोला से डिफेंस यूनिवर्सिटी गुजरात ले गए

भारतीय सेना में हरियाणा के सैनिकों की संख्या सबसे अधिक

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

केंद्र और राज्य कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए

बीपीएल का तेल बंद कर मोदी के जन्मदिन पर दिए जलवाये गए

दीपेंद्र हुड्डा बोले भाजपा नहीं यह वास्तव में भारतीय झूठी पार्टी

फतह सिंह उजाला/पटौदी/गुरुग्राम /03 अक्टूबर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

कांग्रेस सांसद एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पटौदी ब्लॉक का यह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं । वास्तव में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना है। यह बात उन्होंने 5 घंटे अधिक समय तक आयोजन स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मजबूती के साथ बैठे रहने और डटे रहने पर हौसला बढ़ाते हुए कही। उन्होंनें भारतीय जनता पार्टी को आडे़ हाथ लेते हुए कहा यह नहीं , भाजपा सही मायने में भारतीय झूठी पार्टी है ।‌ केंद्र और राज्य कि भाजपा सरकार के द्वारा किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हो सके हैं । अहीरवाल जिसे की सैनिकों की खान कहा जाता है ,इसी क्षेत्र के पटौदी हल्के में बिनोला डिफेंस यूनिवर्सिटी को भाजपा सरकार गुजरात ले गई । हकीकत यह है कि भारतीय सेना में आज भी सबसे अधिक सैनिकों की संख्या हरियाणा की ही है। यह बात उन्होंने पटौदी में ब्लॉक  कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से संबोधित करते हुए कही ।

इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक और अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य राज बब्बर, विधायक डॉ कुलदीप वत्स, पूर्व मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया, गुरुग्राम शहरी अध्यक्ष पंकज दावर, ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव ,पटौदी ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र चौहान, रवि चौहान ,कांग्रेस प्रवक्ता राजेश यादव, प्रवीन हकहदरपुर, रमेश खंडेवला,  सुखबीर तंवर, शालू राठी , सीमा हुड्डा कटारिया, बालकिशन यादव, मनोज पूनिया, अभिषेक यादव, मनोज बागड़ी ,अभिषेक यादव, सुबे सिंह, बिजेंदर रंगा के साथ अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा केंद्र हो या प्रदेश , भाजपा सरकार बनाने के लिए वादा किया गया 15 लाख खाते में आएंगे। 2 करोड़ रोजगार मिलेंगे । प्रदेश में वादा किया गया 500 में गैस सिलेंडर 2100 महिलाओं के खाते में जैसे अनेक वादे किए गए। भाजपा चुनाव जीतने के लिए इसी प्रकार के लोक लुभावन वादे करती है और चुनाव जीतने के बाद तमाम प्रकार की शर्तें योजनाओं का लाभ लेने वालों पर थोप दी जाती है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा भाजपा चुनाव सिर पर आने के बाद नौकरियां की वैकेंसी निकालने के साथ नौकरी देने के वादे करती है। आज हकीकत यह है कि युवाओं को सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया गया है। सरकार की जिम्मेदारी देश का भविष्य बनाने की होती है। युवाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार अथवा नौकरियां उपलब्ध करवाई जाए।

दीपेंद्र हुड्डा ने सिलसिले वार कांग्रेस शासन काल के दौरान किए गए विकास कार्यों और शिलान्यासित परियोजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं के बीच रखी। उन्होंने सवाल किया भाजपा सरकार के द्वारा अपने 12 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस के मुकाबले में कितने जनहित के बड़े प्रोजेक्ट और योजनाएं लाई गई ? उन्होंने कहा आज किसान मजदूर युवा वर्ग महिलाएं भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर परेशान हो रहे हैं। बीपीएल परिवारों का तेल रोककर पीएम मोदी के जन्मदिन के दिए जलवाये गए।

कांग्रेस पटौदी ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी ने कहा जीवन में शिक्षा संस्कार सर्वोपरि है। भाजपा सरकार के द्वारा शिक्षा संस्कार स्वास्थ्य रोजगार महिला सुरक्षा की दिशा में कोई भी ठोस काम नहीं किया गया। जिला गुरुग्राम हरियाणा सरकार के खजाने में सबसे अधिक राजस्व दे रहा है । लेकिन राजस्व से कई गुना अधिक गुरुग्राम में समस्याएं बनी हुई है। इसी प्रकार से भाजपा के शासनकाल में पटौदी की भी सबसे अधिक अपेक्षा का सिलसिला बना हुआ है। यहां आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं राज बब्बर दीपेंद्र हुड्डा व अन्य पदाधिकारी का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment