35 साल बाद हुआ बेटी का जन्म , नामकरण संस्कार में शामिल हुए 130 गांवों के लोग

SAHAB RAM3 October 20261 min read0 viewsसोनीपत
35 साल बाद हुआ बेटी का जन्म , नामकरण संस्कार में शामिल हुए 130 गांवों के लोग

हरियाणा के सोनीपत में नन्ही बच्ची का नामकरण संस्कार समारोह ऐतिहासिक और यादगार बन गया। यहां जिला मुख्यालय से सटे गांव महलाना में एक दपंती के घर 35 साल बाद बेटी ने जन्म हुआ। खास बात यह है कि नन्ही बच्ची के नामकरण में 130 गांवों के लोग शामिल हुए और सभी लोगों ने बच्ची को अपना आशीवार्द दिया।

गांव महलाना के रहने वाले रोहित बाल्याण प्रॉपर्टी और दवा का काम करते है। रोहित के घर में 35 साल बाद बेटी ने जन्म लिया। उनकी पत्नी ने 6 जनवरी2026 को एक बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद बीते रविवार को रोहित की बेटी का धूमधाम से नामकरण संस्कार किया गया।

ढोल-नगाड़ों और हाथी-घोड़ों व रथ आदि के साथ रोहित की पत्नी और बेटी आयोजन स्थल तक लाया गया। फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ हुई। शंखनाद के बीच विधिवत रूप से बेटी का नामकरण संस्कार संपन्न कराया गया। परिवार ने बेटी का नाम कामाक्षी रखा।

खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक आयोजन में आसपास के करीब 130 गांवों से हजारों लोग शामिल हुए। ग्रामीणों के अलावा राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भी इस नामकरण संस्कार में शिरकत की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के सलाहकार तरुण भंडारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल दिवान, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, अभिषेक ब्रह्मचारी, किसान नेता नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। नामकरण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दराज से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने इस आयोजन को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का जीवंत उदाहरण बताया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment