सोनीपत में ऑरो प्लांट से 2 लाख के नकली नोट बरामद, दिल्ली पुलिस ने की थी छापेमारी

हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर 12 में ऑरो प्लांट से 2 लाख के नकली नोट बरामद हुए। दिल्ली पुलिस ने यहां 2 दिन पहले छापेमारी की थी। जिसके बाद सोनीपत में छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने घर के सामने खर्ब एंटरप्राइजेज वॉटर सॉल्यूशन के नाम से होलसेलर और रिटेल RO के काम का बोर्ड लगाए हुए था ।
लेकिन घर के अंदर नकली नोट छापने का काम चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने मौके से नोट छापने की मशीन व अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख के नकली नोट बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी कि पहचान सोनीपत के गांव ठरू निवासी 28 वर्षीय साहिल खर्ब के रूप में हुई है।