रेवाड़ी के विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रेवाड़ी के विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई द्वारा विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राहक जागरूकता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रेवाड़ी में 21 सितंबर को हुआ। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सचिव व अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि ग्राहक पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.बी यादव के कुशल नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष विपिन ढींगरा व संगठन मंत्री कृष्ण कुमार जी के मार्गदर्शन में इस प्रकार के अनेको कार्यक्रम समय पर होते रहते हैं।

आज के इस कार्यक्रम में सबसे पहले पदाधिकारियों के पहुंचने पर उनका स्वागत और सम्मान किया गया। इसके पश्चात अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारी डीपी यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को ग्राहकों के कर्तव्य, अधिकार व अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही, ग्राहक पंचायत के जिला सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा ने भी छात्र-छात्राओं को मिलावट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता, रामकिशोर सैनी, बिहारी लाल और एडवोकेट होशियार सिंह शामिल थे। इसके अलावा स्कूल प्रिंसिपल मंजू यादव, सभी स्कूल स्टाफ, अभिभावकगण व छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उनका धन्यवाद किया गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment