रेवाड़ी के नाहड़ में आज होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा समेत कई दिग्गज नेता करेंगे शिरकत

अटल हिन्द/मनोज गोयल
रेवाड़ी, 26 सितंबर
- नाहड़ में रविवार को होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
- सांय 5 बजे केसीएल गार्डन में शुरू होगा कार्यक्रम
- संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
कोसली हल्के में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आज
कांग्रेस कमेटी हल्का कोसली की ओर से रविवार, 27 सितंबर को यह बड़ा आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन नाहड़ स्थित केसीएल गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सायं 5 बजे शुरू होगा। इस सम्मेलन में पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और नेता भारी संख्या में जुटेंगे।
दिग्गज नेता करेंगे शिरकत
सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस सम्मेलन में विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जगदीश यादव और ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुभाष छाबड़ी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी भाग लेंगे। जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी इस सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यकारिणी सदस्य तथा SC सेल, महिला कांग्रेस, NSUI, यूथ कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारी भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
कांग्रेस युवा नेता ने की अपील
कांग्रेस युवा नेता संदीप डाबला ने क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने क्षेत्र के सभी सक्रिय एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। सम्मेलन के दौरान पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा।