रेवाड़ी में 28 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर सचिवालय का होगा घेराव

रेवाड़ी में 28 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर सचिवालय का होगा घेराव

वोट चोरी के आरोपों और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पार्टी बड़ा कदम उठाने जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण व शहरी) द्वारा केंद्र व चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रेवाड़ी सचिवालय तक निकाला जाएगा विशाल विरोध मार्च

कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। रेवाड़ी सचिवालय तक एक विशाल विरोध मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र भगेल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। जितेंद्र भगेल इस दौरान कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

राजीव गांधी चौक पर एकत्रित होंगे कार्यकर्ता और नेता

जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी ग्रामीण के अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने इस बारे में जानकारी दी है। सुभाष छावड़ी ने बताया कि 28 सितंबर को सुबह 11 बजे सभी कार्यकर्ता और नेता राजीव गांधी चौक पर एकत्रित होंगे। इसके बाद यहां से पैदल विरोध मार्च निकालते हुए सचिवालय पहुंचेंगे। सचिवालय पहुंचकर प्रशासन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं और सभी विंग्स को सौंपी गई खास जिम्मेदारी

इस विरोध मार्च को सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर पर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। प्रदर्शन में SC सेल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, सेवादल और कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment