सीआईए टोहाना की बड़ी कार्रवाई, 54 लाख रुपये की 269 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी काबू

सीआईए टोहाना की बड़ी कार्रवाई, 54 लाख रुपये की 269 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी काबू

सीआईए टोहाना की बड़ी कार्रवाई, करीब 54 लाख रुपये कीमत की 269 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी काबू

नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में कार से बरामद हुई हेरोइन, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

टोहाना  /17 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सीआईए टोहाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 54 लाख रुपये कीमत की 269 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमेल सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव सिलेविंड, तहसील जीरा, जिला फिरोजपुर, पंजाब तथा सुखा सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कुशुवाला मोड़, तहसील जीरा, जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

डीएसपी टोहाना की प्रेस वार्ता

डीएसपी टोहाना श्री जय भगवान ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीआईए टोहाना की टीम नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त एवं जांच के दौरान गांव जमालपुर शेखा से रतिया रोड पर बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कार में हेरोइन लेकर रतिया की तरफ से टोहाना की ओर आ रहे हैं।

नाकाबंदी के दौरान कार से बरामद हुई हेरोइन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुलां-टोहाना रोड पर गांव अंकावाली के पास गुरुद्वारा नानकसर के नजदीक नाकाबंदी की। कुछ समय बाद पुलिस टीम को कुलां की तरफ से सफेद रंग की हुंडई वरना कार आती दिखाई दी, जिस पर HR 26 CW 3737 नंबर अंकित था। पुलिस ने कार को रुकवाकर उसमें सवार दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गुरमेल सिंह तथा सुखा सिंह बताया। इसके बाद नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई अमल में लाई गई।

इलेक्ट्रॉनिक कांटे से किया गया हेरोइन का वजन

पहले दोनों आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी ली गई, लेकिन उनके कब्जे से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर एक पारदर्शी पॉलीथिन में हेरोइन या चिट्टा बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर पॉलीथिन सहित हेरोइन का कुल वजन 269 ग्राम पाया गया। बरामद हेरोइन को नियमानुसार सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा कार को भी मामले में बतौर सबूत कब्जे में लिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 193 दिनांक 16.09.2026, धारा 21(C)/61/85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा यह जांच की जा रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। इस मामले में आरोपी गुरमेल सिंह को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी सुखा सिंह को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment